Record: पाकिस्तान के 72 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 38 साल के स्पिनर ने बनाया रिकॉर्ड
पाकिस्तान 1952 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 72 साल में पहली बार किसी पाकिस्तानी स्पिनर ने टेस्ट में हैट्रिक विकेट लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, पहले सत्र में ही पाकिस्तानी गेंदबाजों ने विंडीज टीम की बोलती बंद कर दी। शुरुआती 11 ओवर में ही वेस्टइंडीज ने 37 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट नौ रन, मिकाइल लुईस चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि आमिर जांगो और एलिक एथानाजे खाता नहीं खोल सके। हालांकि, पारी के 12वें ओवर में वेस्टइंडीज टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं, जब नोमान ने शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए और हैट्रिक अपने नाम किया।
नोमान ने ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर तेविन इमलाच को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर तीसरी गेंद पर केविन सिंक्लेयर को बाबर के हाथों कैच कराया। सिंक्लेयर भी खाता नहीं खोल सके। इस तरह नोमान पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर और ओवरऑल पाकिस्तान के पांचवें गेंदबाज बने। उनसे पहले वसीम अकरम (दो बार), मोहम्मद सामी, अब्दुल रज्जाक और नसीम शाह ऐसा कर चुके हैं। ये सभी तेज गेंदबाज हैं। पाकिस्तान 1952 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 72 साल में पहली बार किसी पाकिस्तानी स्पिनर ने टेस्ट में हैट्रिक विकेट लिए।
𝐎𝐧𝐞 𝐢𝐧𝐜𝐫𝐞𝐝𝐢𝐛𝐥𝐞 𝐟𝐞𝐚𝐭! 😍
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 25, 2025
Hat-trick hero Noman Ali makes history in Multan 🙌#PAKvWI | #RedBallRumble pic.twitter.com/2xRLeYpVXl