{"_id":"61b8cf01eff7cb3be91c7d7b","slug":"pak-vs-wi-2nd-t20-babar-azam-was-run-out-in-a-childish-manner-slammed-the-bat-in-anger-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI 2nd T20: बचकानी तरीके से रन आउट हुए बाबर आजम, गुस्से में पटका बल्ला, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI 2nd T20: बचकानी तरीके से रन आउट हुए बाबर आजम, गुस्से में पटका बल्ला, देखें VIDEO
Tue, 14 Dec 2021 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
बाबर की किस्मत उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार धोखा दे रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब बाबर और रिजवान बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो उम्मीद की जा रही थी कि यह दोनों अच्छी शुरुआत दे पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आउट होने के बाद बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी-20 विश्व कप के बाद से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। पहले बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। विंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में सात रन बनाकर रन आउट हो गए। पहले टी-20 में वह शून्य पर आउट हुए थे।
बाबर की किस्मत उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार धोखा दे रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब बाबर और रिजवान बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो उम्मीद की जा रही थी कि यह दोनों अच्छी शुरुआत दे पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। 14 रन के कुल स्कोर पर बाबर के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा।
पाकिस्तानी पारी के तीसरे ओवर में तीसरी गेंद पर रिजवान ने अकील होसिन की गेंद पर ऑफ साइड में हल्के हाथों से खेला और तेजी से रन लेने के लिए भागे। बैकवर्ड प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे हेडन वॉल्श ने डाइव मारकर गेंद पकड़ा और विकेटकीपर पूरन की ओर फेंक दी। पूरन ने भी गेंद को पकड़ते ही स्टंप पर मार दी। इस तरह बाबर 7 रन बनाकर रन आउट हुए।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद रिजवान ने 38 रन, हैदर अली ने 31 रन, इफ्तिखार अहमद ने 32 रन और आखिर में शादाब खान ने 12 गेंदों पर 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल पाकिस्तान के स्कोर को 172 रन तक पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए।
इसके अलावा निकोलस पूरन ने 26 रन, रोमारियो शेफर्ड ने 35 रन की पारी खेली। पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले। इस तरह पाकिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज की।
पाकिस्तान ने पहला टी-20 63 रन से जीता था। इस लिहाज से उन्होंने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 16 दिसंबर को कराची में ही खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Early loss for Pakistan, Babar Azam in run out!#PAKvWI#HumTouKhelainGey pic.twitter.com/wNWyZVt2fa
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 14, 2021