{"_id":"64c0054c6fd33f764a0cc4a5","slug":"pak-vs-sl-due-to-rain-only-10-overs-were-done-on-the-second-day-pakistan-has-a-12-run-lead-against-sri-lank-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 10 ओवर ही हुए, पाकिस्तान के पास श्रीलंका के खिलाफ 12 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs SL: बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 10 ओवर ही हुए, पाकिस्तान के पास श्रीलंका के खिलाफ 12 रन की बढ़त
Tue, 25 Jul 2023 10:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:54 PM IST
सार
पहले सत्र में थोड़ा खेल हो पाया, उसके बाद बारिश आने लंचकाल अवकाश पहले हो गया। दोपहर बारिश रुकी लेकिन मैदान का आउटफील्ड काफी ज्यादा गीला था। इसके बाद अंपायरों ने दूसरे दिन के खेल को समाप्त घोषित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 12 रन की बढ़त बना ली है जबकि उसके पास आठ विकेट शेष हैं। दूसरे दिन वर्षा के कारण दस ओवरों का ही खेल हो पाया। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन दो विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। पहले सत्र में थोड़ा खेल हो पाया, उसके बाद बारिश आने लंचकाल अवकाश पहले हो गया। दोपहर बारिश रुकी लेकिन मैदान का आउटफील्ड काफी ज्यादा गीला था। इसके बाद अंपायरों ने दूसरे दिन के खेल को समाप्त घोषित करने का फैसला किया।
बुधवार को मैच 15 मिनट पहले होगा। पाकिस्तान ने दो विकेट पर 145 रन से आगे खेलना शुरू किया था। पाकिस्तान ने श्रीलंका के पहली पारी के 166 के स्कोर को पार कर लिया। पाकिस्तान ने संभव हुए 43 मिनट के खेल में 33 रन बनाए। ओपनर अब्दुल्ला शफीक 87 रन पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान बाबर आजम 28 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की अटूट साझेदारी हो गई है। पहले दिन पाकिस्तान ने श्रीलंका को 48.4 ओवरों में समेट दिया था। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था और दो मैचों की शृंखला को जीतने के लिए उन्हें बस ड्रॉ की जरूरत है।