PAKvSL: पाक जीत से तीन विकेट दूर, 476 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का स्कोर 212/7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक बाद अपने घर में टेस्ट मैच खेल रहा पाकिस्तान ऐतिहासिक जीत से तीन कदम दूर है। बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद नसीम शाह (3/31) की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाक ने 476 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के 212 रन पर सात विकेट झटक लिए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 264 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ओशाडा फर्नांडो 102 रन बनाकर क्रीज पर थे। निरोशन डिकवेल ने 65 रन की पारी खेली।
12 साल बाद शीर्ष चार बल्लेबाजों के पारी में शतक
आबिद अली (174) और शान मसूद (135) के बाद अजहर अली (118) और बाबर आजम (100*) ने भी शतक जड़े इससे पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 555 रन बनाकर घोषित कर दी। टेस्ट इतिहास में दूसरी बार किसी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजोें ने एक पारी में शतक जड़े। इससे 12 साल पहले भारतीय बल्लेबाजों ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में यह उपलब्धि हासिल की थी। अजहर का यह 16वां, जबकि बाबर का यह पिछले चार मैचों में तीसरा जबकि कुल चौथा टेस्ट शतक है। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन जोड़े। मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर नाबाद रहे।