फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SA: Hasan Ali 10 wickets in a match, Pakistan won first Test series against South Africa since 2003

18 साल बाद पाकिस्तान ने मारा मैदान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Mon, 08 Feb 2021 03:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Feb 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
PAK vs SA: Hasan Ali 10 wickets in a match, Pakistan won first Test series against South Africa since 2003
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@ICC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में 95 रनों से जीत दर्ज कर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने 18 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है, इससे पहले उसने 2003 में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने के साथ ही पाकिस्तान को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान की टीम लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर आईसीसी की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इसके लिए उसने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को पीछे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट की तो यहां आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 243 रन जबकि पाकिस्तान को नौ विकेट की दरकार थी। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, उन्होंने फाफ डुप्लेसिस और वान डेर डुसेन के जल्दी आउट होने के बाद टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की। एक समय जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तब दक्षिण अफ्रीका जीत की दावेदार दिख रही रही थी। लेकिन हसन अली ने नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान की मैच में वापसी कराने के साथ ही जीत भी दिला गए। 



हसन अली ने मार्करम को 108 रन पर आउट करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। उन्होंने शाहीन अफरीदी के साथ मिलकर पूरी मेहमान टीम को 274 रनों पर ढेर कर दिया।

पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हसन अली ने दोनों पारियों में पांच विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया, वहीं दूसरी पारी में मैच जिताऊ शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान को पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed