{"_id":"68c423b24cdf0c4760075626","slug":"pak-vs-oma-live-cricket-score-pakistan-vs-oman-t20-asia-cup-2025-match-at-dubai-stadium-update-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs OMA: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रन से पटखनी दी; अयूब-मुकीम और अशरफ को दो-दो विकेट मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs OMA: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रन से पटखनी दी; अयूब-मुकीम और अशरफ को दो-दो विकेट मिले
Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
सार
मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला दुबई में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मोहम्मद हारिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 67 रन बना पाई और 93 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ओमान
- फोटो : @ACCMedia1
विस्तार
पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर एशिया कप 2025 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। शुक्रवार को मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला दुबई में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मोहम्मद हारिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 67 रन बना पाई और मुकाबला हार गई।
ओमान की पारी
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका कप्तान जतिंदर सिंह के रूप में महज दो रन के स्कोर पर लगा। सईम अयूब ने उन्हें बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद अयूब ने आमिर कलीम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। शकील अहमद ने 10 रन बनाए जबकि समय श्रीवास्तव पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सईम अयूब को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शाह फैसल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने साहिबजादा फरहान के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी हुई, जिसे आमिर कलीम ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फरहान को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। वह 29 गेदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान मोहम्मद हारिस ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 43 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। हारिस को आमिर कलीम ने ही बोल्ड किया। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सलमान आगा को हम्माद मिर्जा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। टीम को पांचवां झटका हसन नवाज के रूप में लगा। उन्हें शाह फैसल ने ही हसनैन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। शाह फैसल ने ही पाकिस्तान को छठा झटका दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फहीम अशरफ आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। फखर जमां 23 और शाहीन शाह अफरीदी दो रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए शाह फैसल और आमिर कलीम ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद नदीम ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
टॉस जीतकर क्या बोले कप्तान आगा?
टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएगी। उन्होंने कहा, 'हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और हम स्कोरबोर्ड पर दबाव बनाना चाहते हैं। हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, टीम एकजुट हो रही है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर और तीन ऑलराउंडर हैं। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हम उम्मीद से ज़्यादा स्कोर बनाना चाहते हैं।'

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनेन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।