{"_id":"65a3803e80b7761c150e4e2d","slug":"pak-vs-nz-t20-live-score-pakistan-vs-new-zealand-2nd-t20-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 21 रन से हराया, पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 21 रन से हराया, पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
सार
NZ vs PAK 2nd T20 Highlights : दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरीं। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियम्सन कर रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 194 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 173 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। फिन एलेन ने 74 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की पारी
फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने कीवी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 59 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को आमिर जमाल ने तोड़ा। उन्होंने कॉन्वे को फखर जमान के हाथों कैच कराया। कॉन्वे 15 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बना सके। वहीं, कप्तान विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। एलेन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 74 रन बनाए। एलेन को उसामा मीर ने बोल्ड किया।
एलेन के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। डेरिल मिचेल 10 गेंद में 17 रन, ग्लेन फिलिप्स 13 रन, मार्क चैपमैन चार रन और मिचेल सैंटनर 13 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी खाता भी नहीं खोल सके। टिम साउदी पांच और बेन सियर्स एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने तीन और अब्बास अफरीदी ने दो विकेट लिए। आमिर जमाल और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पारी
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। 10 रन पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। सैम अयूब एक रन और मोहम्मद रिजवान सात रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद बाबर आजम और फखर जमान ने तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। फखर 25 गेंद में 50 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई।
इफ्तिखार अहमद चार रन, आजम खान दो रन, आमिर जमाल नौ रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने जरूर 43 गेंद में 66 रन की पारी खेली, लेकिन यह काफी नहीं था। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान शाहीन अफरीदी ने 13 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। अब्बास अफरीदी सात रन बनाकर आउट हुए। उसामा मीर खाता नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। टिम साउदी, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए।
दोनों टीमें
पाकिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने एक बदलाव किया था। ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कोरोना से रिकवर कर चुके हैं और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। ईश सोढ़ी को बाहर किया गया। ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में कीवी टीम ने 46 रन से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
पाकिस्तान: सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ।