फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK Vs NZ T20 Live Score: Pakistan Vs New Zealand T20 Match Scorecard, Mitchell Santner COVID Positive

PAK vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया, साउदी का नया रिकॉर्ड, टी20 में 150 विकेट पूरे

Fri, 12 Jan 2024 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

NZ vs PAK 1st T20 : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। यह बतौर कप्तान शाहीन अफरीदी की पहली सीरीज है। इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह अहम सीरीज है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले टी20 में 46 रन से हरा दिया।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 226 रन बनाए। केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। बाबर ने 57 रन बनाए। वहीं, मैच से पहले न्यूजीलैंड को तब झटका लगा जब टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


साउदी ने रचा इतिहास
कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ खाता भी नहीं खोल सके। उसामा मीर एक रन और अब्बास अफरीदी एक रन बनाकर आउट हुए। आमिर जमाल सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। एडम मिल्ने और बेन सीयर्स को दो-दो विकेट मिले। ईश सोढ़ी ने एक विकेट लिया। दोनों के बीच दूसरा टी20 14 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ओवर में ही पहला झटका लगा। शाहीन के ओवर की दूसरी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे आउट हो गए। उन्हें पाकिस्तानी कप्तान ने आमिर जमाल के हाथों कैच कराया। कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। इसके बाद शाहीन तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में एलेन ने 24 रन बटोरे। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौके जड़े।

विलियम्सन और एलेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अब्बास अफरीदी ने तोड़ा। उन्होंने एलेन को आमिर जमाल के हाथों कैच कराया। एलेन ने 15 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। विलियम्सन और मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान केन विलियम्सन 42 गेंद में नौ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। विलियम्सन के आउट होने के बाद मिचेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 27 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली। मिचेल को इसी साल आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ देकर खरीदा है। ग्लेन फिलिप्स 11 गेंद में 19 रन, मार्क चैपमैन 11 गेंद में 26 रन और एडम मिल्ने 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

ईश सोढ़ी खाता नहीं खोल सके। टिम साउदी ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर न्यूजीलैंड को 226 के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी और अब्बास अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ को दो विकेट मिले।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। सैम अयूब और रिजवान ने 14 गेंद में 33 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को मिल्ने ने तोड़ा। उन्होंने अयूब को रन आउट किया। अयूब ने आठ गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। वहीं, रिजवान 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साउदी ने आउट किया। इसके बाद बाबर ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। फखर जमान 10 गेंद में 15 रन, इफ्तिखार अहमद 17 गेंद में 24 रन, आजम खान नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, उसामा मीर (टी20 डेब्यू), शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्बास अफरीदी (टी20 डेब्यू) ), हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed