फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG: shan masood speaks on first win against england team know what he said for team

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत से गद गद हुए शान मसूद, टीम की तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 18 Oct 2024 07:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 18 Oct 2024 07:45 PM IST
सार

पाकिस्तान ने अपने घर में पिछला टेस्ट मुकाबला फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जीता था। तब पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराया था। इसके बाद टीम ने 12 टेस्ट खेले हैं।

विज्ञापन
PAK vs ENG: shan masood speaks on first win against england team know what he said for team
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ 152 रनों से जीत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब टीम की नजर निर्णायक और अंतिम मुकाबले पर है। बता दें कि, शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 44 महीने बाद घर में पहली जीत हासिल की है। मुकाबले के बाद कप्तान ने खुशी जताते हुए टीम की तारीफ की।
विज्ञापन

'पहली जीत हमेशा खास होती है'
शान मसूद की कप्तानी में यह पाकिस्तान ने पहली जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा- पहली जीत हमेशा खास होती है। काफी कठिन समय के बाद यह जीत मिली है। पिछले हफ्ते काफी कुछ हुआ। हर किसी के लिए एक साथ काम करना, 20 विकेट लेने की रणनीति बनाना और उसे पूरा करना, यह सबसे संतोषजनक बात है। पाकिस्तान टीम की तारीफ बनती है। टीम को जीत की भूख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 महीने बाद घर में जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अपने घर में पिछला टेस्ट मुकाबला फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जीता था। तब पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराया था। इसके बाद टीम ने 12 टेस्ट खेले हैं। इसमें से पाकिस्तान टीम को एक में जीत मिली है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे और सात में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

'कठिन समय के बाद जीत मिली है'
मसूद ने आगे कहा- किसी भी प्लेयर के एफर्ट पर डाउट नहीं है। यह सभी लोगों के लिए खास है। कठिन समय के बाद टीम को जीत मिली है। हमें बस इस बात की खुशी है कि हम प्लान को लागू करने में सफल रहे। हमने 20 विकेट चटकाए। इसके साथ ही पहली और दूसरी पारी में कुछ अच्छे स्कोर बनाए। हमने रणनीति में बदलाव किया। बांग्लादेश के खिलाफ हम चूक गए थे।

पीसीबी ने लिए अहम फैसले
पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट के लिए कड़े फैसले लेते हुए कई बड़े बदलाव किए थे। इनमें बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर बैठाना शामिल था। इसका फायदा टीम को हुआ और नए खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी में मदद की है। बाबर की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आए कामरान गुलाम ने पहली पारी में शतक जमाया तो स्पिनर साजिद खान ने इंग्लैंड को पहली पारी में सात झटके दिए। दूसरी पारी में नोमान अली की स्पिन गेंदों का कहर बरपा और उन्होंने आठ विकेट लिए। 

'कामरान के लिए डेब्यू आसान नहीं था'
कप्तान ने टीम में हुए बदलावों पर बात करते हुए कहा- कभी-कभी विपक्षी टीम के हिसाब से रणनीति बनानी होती है। हमने मुल्तान में बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। नौमान अली और साजिद खान का टीम में आना आसान नहीं था। दूसरी पारी में हमें तीसरे गेंदबाज की भी जरूरत नहीं पड़ी। टीम में सभी प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। कामरान गुलाम के लिए डेब्यू आसान नहीं था। उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक की जगह ली। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई कितने दबाव में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed