फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Pakistan-Bangladesh 2nd test now in Rawalpindi instead of Karachi, know the matter

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश दूसरा टेस्ट कराची की जगह अब रावलपिंडी में, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

Mon, 19 Aug 2024 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

पीसीबी ने पहले कहा था कि दूसरे टेस्ट मैच (30 अगस्त से तीन सितंबर) को कराची में खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, अब पीसीबी ने स्टेडियम में ही बदलाव कर दिया है। दोनों टेस्ट अब रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को नेशनल स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट को कराची से रावलपिंडी में स्थानांतरित करने का फैसला किया। यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से बातचीत के बाद लिया गया है। पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाना है।
विज्ञापन

पीसीबी ने पहले कहा था कि दूसरे टेस्ट मैच (30 अगस्त से तीन सितंबर) को कराची में खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और इसी के मद्देनजर कराची स्थित नेशनल स्टेडियम का नवीनीकरण किया जा रहा है। पीसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'हमारे निर्माण विशेषज्ञों ने हमें आयोजन स्थल की तैयारी के लिए समय-सीमा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सलाह दी कि मैच के दौरान निर्माण जारी रह सकता है और इसके शोर से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही निर्माण कार्य से निकलने वाली धूल खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रसारकों और मीडिया के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।' हालांकि, रावलपिंडी में मैच के शिफ्ट होने के बाद इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि मैच में दर्शक आ सकेंगे या फिर खाली स्टेडियम में ही कराया जाएगा। पहले टेस्ट में फैंस आएंगे, ऐसे में दूसरे टेस्ट में भी फैंस के आने की संभावना है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गजों ने बंद स्टेडियम में मैच को करवाने को लेकर पीसीबी की खूब आलोचना की थी। रावलपिंडी में पहले टेस्ट के लिए टिकट के दामों की शुरुआत 15 रुपये (भारतीय रुपये) से हो रही है। बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त को रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक रावलपिंडी में ही होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed