फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN 3rd T20I Pakistan star batter Shoaib Malik to miss third Bangladesh T20I due to son illness

PAK vs BAN: तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे शोएब मलिक, तत्काल लौटेंगे घर, जानें क्या है वजह

Mon, 22 Nov 2021 01:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 22 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक नहीें खेलेंगे। वह तत्काल घर लौट रहे हैं। 

विज्ञापन
PAK vs BAN 3rd T20I Pakistan star batter Shoaib Malik to miss third Bangladesh T20I due to son illness
शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगे। वह अपने बेटे की बीमारी के कारण घर लौट रहे हैं। इसकी घोषणा खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की। साल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। उनका तीन साल का बेटा इजहान है जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था।   

विज्ञापन


पीसीबी ने दी जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक जारी बयान में कहा, शोएब मलिक बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे, वह अपने बेटे की बीमारी के चलते मैच से पहले दुबई के लिए रवाना होंगे। पीसीबी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय टी-20 टीम मंगलवार को ढाका से दुबई के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। हाल ही में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेले बांग्लादेश दौरे पर गई थी। दोनों देशों के बीच खेली जा रही इस सीरीज में पाकिस्तान 2-0 से आगे है। 
विज्ञापन


कुछ दिन दुबई में रहेंगे उस्मान कादिर और इमाद वसीम

बांग्लादेश का दौरा कर रही पाकिस्तान टी-20 टीम के सदस्य उस्मान कादिर और इमाद वसीम टीम के साथ मंगलवार को दुबई लौटेंगे। जिसके बाद यह दोनों खिलाड़ी वहां कुछ दिन अपने परिवार के साथ बिताएंगे। बीते कुछ समय से पाकिस्तान की टीम लगातार क्रिकेट खेले रही है। जिसके चलते कई खिलाड़ी अपने परिवार से दूर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा पाकिस्तान

टी-20 सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। दोनों देशों के दरम्यान खेली जाने वाली यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में शुक्रवार से खेला जाएगा। जबकि दूसरे मैच में ढाका में 4 से 8 दिसंबर के दरम्यान आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed