फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak vs aus Womens World Cup 2022 Mitchell Starc Alyssa Healy bat same time in respective Pakistan vs Australia matches

PAK vs AUS: क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कपल का धमाल, पति-पत्नी ने एक ही समय में पाकिस्तान के खिलाफ की बैटिंग

Tue, 08 Mar 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Mar 2022 05:24 PM IST
सार

रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन उतरी। वहीं, न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी।

विज्ञापन
pak vs aus Womens World Cup 2022 Mitchell Starc Alyssa Healy bat same time in respective Pakistan vs Australia matches
मिशेल स्टार्क और एलिसा हिली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के मैदान पर मंगलवार (आठ मार्च) को गजब संयोग देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया के दो अलग-अलग मैदानों पर पाकिस्तान के खिलाफ उतरी। रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन उतरी। वहीं, न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी। क्रिकेट जगत की प्रसिद्ध जोड़ी मिशेल स्टार्क और एलिसा हिली ने एक ही समय में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


दरअसल, जिस समय मिशेल स्टार्क रावलपिंडी में बल्लेबाजी कर रहे थे उसी समय एलिसा हिली माउंट माउंगानुई में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थीं। दोनों अपनी-अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीमों के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और दोनों का रिकॉर्ड भी शानदार है। स्टार्क घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं, उनकी पत्नी एलिसा हीली एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हिली और स्टार्क ने 2015 में शादी की थी।
विज्ञापन

pak vs aus Womens World Cup 2022 Mitchell Starc Alyssa Healy bat same time in respective Pakistan vs Australia matches
मिशेल स्टार्क और एलिसा हिली - फोटो : सोशल मीडिया
रावलपिंडी टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही अपना छठा विकेट गंवाया, स्टार्क आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। स्टार्क का क्रीज पर थे तभी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की पारी शुरू हुई थी। पाकिस्तान द्वारा निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 190 रन बनाने के बाद हिली अपनी जोड़ीदार रेचेल हेन्स के साथ उतरी। जैसे ही हिली क्रीज पर आईं इंटरनेट पर स्टार्क के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। लोग सोशल मीडिया पर इस संयोग के बारे में बात करने लगे।



स्टार्क ने 45 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाए। वहीं, धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 79 गेंदों पर 72 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान हिली ने सात चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 91.14 रहा। कंगारू टीम 34.4 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत गई। रेचेल हेन्स ने 34, कप्तान मेग लेनिंग ने 35, एलिस पैरी ने नाबाद 26 और बेथ मूनी ने नाबाद 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ये वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरे मैच में हार गई। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed