फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Steve Smith Ruled Out Of White-Ball series against pakistan due to injury

PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ, इस लेग स्पिनर को मिली जगह

Sat, 26 Mar 2022 03:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 03:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और एक टी-20 मुकाबले से हटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ।

विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को आखिरी टेस्ट में 115 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। दोनों टीमों के बीच अब तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और एक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कोहनी की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला और टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार की रात बयान जारी कर कहा, "स्मिथ को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी कोहनी में परेशानी हुई थी। आगामी 18 महीने में काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाना है और इस समय उनकी रिकवरी पर ध्यान देना जरूरी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया को 29, 31 मार्च और दो अप्रैल को वनडे सीरीज और पांच अप्रैल को एक टी-20 मैच खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया टीम :
आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स कारी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, बेन मैकडरमोट, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एडम जाम्पा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed