{"_id":"6232167000c3816f2b2d3422","slug":"pak-vs-aus-pakistan-wicket-keeper-mohammad-rizwan-joins-elite-club-list-of-rishabh-pant-adam-gilchrist-ab-de-villiers-with-epic-karachi-test-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: मोहम्मद रिजवान ने चौथी पारी में लगाया शतक, गिलक्रिस्ट-पंत-डीविलियर्स की खास लिस्ट में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: मोहम्मद रिजवान ने चौथी पारी में लगाया शतक, गिलक्रिस्ट-पंत-डीविलियर्स की खास लिस्ट में हुए शामिल
Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
सार
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने कराची टेस्ट के आखिरी दिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 177 गेंदों में 104 रन की नाबाद पारी खेली और मैच को बचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने कराची टेस्ट के आखिरी दिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 177 गेंदों में 104 रन की नाबाद पारी खेली और मैच को बचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
रिजवान ने मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अंत तक टिके रहे। उन्होंने कुल 235 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया.
विज्ञापन
29 वर्षीय रिजवान ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 115 रनों की महत्वपुर्ण साझेदारी निभाई और पाकिस्तान को हार से बचाने में सफल रहे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के साथ ही कुछ खास उपलब्धि भी अपने नाम की। वह टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने। उनसे पहले मोईन खान ने 1995 में यह कमाल किया था।
विज्ञापन
कुल मिलाकर रिजवान चौथी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट, ऋषभ पंत, मैट प्रायर और एबी डीविलयर्स जैसे धुरंधरों ने यह कारनामा किया है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच का परिणाम पांचवें दिन तक नहीं निकल पाया, हालांकि दोनों टीमों के बीच अखिरी समय तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय मेहमान टीम जीत की दावेदार नजर आ रही थी लेकिन बाबर आजम (196), मोहम्मद रिजवान (104*) और अब्दुल्लाह शफीक (96) की पारियों की बदौलत ऐसा नहीं हो पाया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।