{"_id":"6233674f3f75c20743379d8a","slug":"pak-vs-aus-pakistan-white-ball-squad-announced-uncapped-spinner-asif-afridi-and-wicketkeeper-mohammad-haris-gets-a-maiden-call-sarfaraz-ahmed-imad-wasim-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हुए सरफराज और इमाद, पाकिस्तान ने किया टीम का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हुए सरफराज और इमाद, पाकिस्तान ने किया टीम का एलान
Thu, 17 Mar 2022 10:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:22 PM IST
सार
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के लिए अलग अलग टीम चुनी है।
विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed
- फोटो : social Media
विस्तार
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के लिए अलग अलग टीम चुनी है। एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 20 और टी-20 मैच के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसमें स्पिनर आसिफ अफरीदी और विकेटकीपर मुहम्मद हारिस के रूप में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और ऑलराउंडर इमाद वसीम को बाहर कर दिया गया है जबकि ऑलराउंडर मुहम्मद नवाज और शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। वे फिटनेस से जुड़े मुद्दों के कारण बाहर थे और पाकिस्तान सुपर लीग के कुछ मैचों में भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि ऐसा अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
वनडे टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आसिफ अफरीदी, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मुहम्मद हारिस, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
टी-20 टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अफरीदी, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हारिस, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।