{"_id":"623c4d6eb408084993052f3a","slug":"pak-vs-aus-australian-batter-steve-smith-becomes-fastest-batter-to-reach-8000-test-runs-breaks-kumar-sangakkara-12-year-old-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: स्टीव स्मिथ टेस्ट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: स्टीव स्मिथ टेस्ट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
Thu, 24 Mar 2022 04:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:22 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
32 वर्षीय स्मिथ ने 151वीं पारी (85 टेस्ट) में इस खास आंकड़े को छुआ, जबकि संगकारा ने 152 पारियों में यह कमाल किया था। इस सूची में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (154 पारी), गैरी सोबर्स (157 पारी) और राहुल द्रविड़ (158 पारी) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
स्मिथ का हालांकि लाहौर टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने मैच में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया। उन्होंने पहली पारी में 169 गेंदों में 59 और दूसरी पारी में 27 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 227/3 के स्कोर पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 351 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
स्मिथ के करियर की बात करें तो उन्होंने 85 मैचों की 151 पारियों में 59.77 की औसत से 8010 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए हैं।