{"_id":"621b6909c0026347562ef6d8","slug":"pak-vs-aus-australia-team-reached-pakistan-captain-pat-cummins-says-feel-incredibly-safe-pcb-looking-after-australia-players-really-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम, पैट कमिंस ने सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम, पैट कमिंस ने सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात
Sun, 27 Feb 2022 05:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:35 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। कंगारू टीम रविवार (27 फरवरी) को इस्लामाबाद पहुंची। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की।
विज्ञापन
कप्तान पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। कंगारू टीम रविवार (27 फरवरी) को इस्लामाबाद पहुंची। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हुए कहा कि खिलाड़ी रविवार को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया 24 सालों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहा है।
पैट कमिंस ने पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर किसी भी आशंका से इनकार करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन सभी का बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। वहीं, तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी पाकिस्तान का सफाया किया था।
2009 में मेहमान श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान ने विदेशी टीमों को अपने घर बुलाने में काफी संघर्ष किया है। ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर के चर्च में आत्मघाती विस्फोट के बाद पांच साल पहले दौरे से हाथ खींच लिया था। पाकिस्तान ने पिछले छह सालों में जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की है। ऑस्ट्रेलिया पहली हाई-प्रोफाइल टीम है जो एक पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान का दौरा पीसीबी के लिए बड़ी बात है, क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पिछले साल अपने निर्धारित दौरे को टाल दिया था। कमिंस ने रविवार को कहा, "मैं सुरक्षित महसूस करता हूं। पीसीबी द्वारा वास्तव में हमारी अच्छी देखभाल की गई है।" कमिंस ने कहा कि पाकिस्तान एक अविश्वसनीय क्रिकेट देश है।
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। उसे इस साल पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत में महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है। कमिंस ने कहा कि उनके खिलाड़ी उपमहाद्वीप में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पहला टेस्ट मैच चार मार्च से आठ मार्च को रावलपिंडी में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट कराची में 12 से 16 मार्च और तीसरा टेस्ट लाहौर में 21 मार्च से 25 मार्च तक होगा। इसके बाद तीन वनडे और एक टी20 मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा।