फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AFG T20 WC Shaheen Afridi Yorker Injured Batsman Player Taken to pavilion in Warm Up Match

PAK vs AFG: शाहीन अफरीदी की गेंद पर घायल हुआ अफगानिस्तान का खिलाड़ी, साथी के कंधों पर लौटा पवेलियन

Wed, 19 Oct 2022 12:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Oct 2022 12:20 PM IST
सार

शाहीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दो ओवर में सिर्फ सात रन दिए थे। उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में बुधवार (19 अक्तूबर) को कहर बरपा दिया।

विज्ञापन
PAK vs AFG T20 WC Shaheen Afridi Yorker Injured Batsman Player Taken to pavilion in Warm Up Match
गुरबाज को लेकर जाता साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की है। टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्तूबर को होने वाले भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा अभ्यास मैचों में दिखाया। शाहीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दो ओवर में सिर्फ सात रन दिए थे। उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में बुधवार (19 अक्तूबर) को कहर बरपा दिया।
विज्ञापन

शाहीन ने ब्रिस्बेन में चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने स्विंग और तेजी से दो विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान एक गेंद पर दो अफगानिस्तान का बल्लेबाज चोटिल भी हो गया। वह साथी खिलाड़ियों के कंधे पर पवेलियन लौटा। दरअसल, अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हो गए। अफरीदी की खतरनाक यॉर्कर को वह ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद उनके अंगूठे पर लगी। अफरीदी ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने गुरबाज को आउट करार दे दिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी की यह गेंद इतनी शानदार थी कि गुरबाज को हिलने तक का मौका नहीं मिला। उन्हें अंगूठे में चोट लगी। वह ठीक से पवेलियन तक चल भी नहीं पा रहे थे। इतने में उनके साथी खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और उन्हें कंधे पर टांगकर ले गए। पारी समाप्त होने के बाद शाहीन अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम में गए। उन्होंने गुरबाज से बात की। गुरबाज पैर में पट्टी बांधे दिखाई दिए। अब देखना है कि वह इस चोट के कारण टूर्नामेंट में खेल पाते हैं या नहीं।





 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हॉलीवुड तक भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज, महामुकाबले के लिए WWE के 'द रॉक' भी तैयार, देखें वीडियो

शाहीन ने शुरुआती ओवरों में कहर बरपा दिया। उन्होंने गुरबाज के बाद हजरतुल्लाह जजई को अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। शुरुआती दो झटकों ने अफगानिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी। उसने किसी तरह 154 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 35 और उस्मान गनी ने नाबाद 32 रन बनाए। शाहीन के अलावा हारिस रउफ ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम ने जब 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे तब बारिश आ गई। इसके बाद अंपायरों ने मैच को बेनतीज घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed