ईडन गार्डंस में आज नहीं दिखेंगे पाकिस्तान टीम के 2 मशहूर 'चाचा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर क्रिकेट प्रशंसक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पाक टीम के सबसे दुलारे प्रशंसक यानी उनके 'क्रिकेट चाचा' भारत के खिलाफ इस महामुकाबले में स्टेडियम में मौजूद नहीं होंगे।
कोलकाता के ईडन गार्डंस में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आज भिड़ने वाली हैं और टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच भी है। भारत अपना पहला मैच हार चुका है तो पाक ने इसी मैदान पर अपना पहला मैच खेला था और जीत हासिल की थी।
लेकिन भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाक टीम अपने 2 सबसे बड़े प्रशंसक 'क्रिकेट चाचा' यानी अब्दुल जलील और मुहम्मद जमान को मिस करेगी। क्रिकेट को हद दर्जे तक प्यार करने वाले 'चाचा' को इस बार भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल सका है। क्रिकेट वर्ल्ड में वह अपने रंगे हुए बाल, लंबी और ढीली ड्रेस के साथ-साथ सफेद दाढ़ी के लिए पहचान रखते थे। वह भारत में भी अपने इसी अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं।
67 साल के अब्दुल जलील यानी 'क्रिकेट चाचा' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से स्पोनर्स्ड थे और बोर्ड उनके यात्रा का खर्च भी उठाती थी। पीसीबी 1998 से 'चाचा' के लिए दुनियाभर में पाक टीम के क्रिकेट दौरे के दौरान टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पूरा खर्च उठा रही थी। बोर्ड उन्हें इसके लिए 26 हजार रुपए यानी 260 डॉलर हर महीने स्टाइपेंड के रुप में देती भी है।
लेकिन इस साल उन्हें पीसीबी का साथ नहीं मिला जिस कारण उन्हें वीजा नहीं मिला और उन्हें टीम के साथ भारत का दौरा करने का मौका नहीं मिला।
पाक टीम के एक और 'चाचा' भी नहीं होंगे स्टेडियम में
पाकिस्तान के पोर्ट सिटी कराची में रहने वाले 'चाचा' यानी अब्दुल जलील ने कहा, "1998 के बाद से यह पहली बार होगा कि मैं स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का कोई मैच मिस कर रहा हूं। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।" फिलहाल वह क्रिकेटप्रेमियों की ओर से लगाए एक मेगा स्क्रीन पर टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का मजा ले रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, "बोर्ड ने पांच साल पहले ही मुझे स्पॉनर्स्ड करना बंद कर दिया था और 3 महीने पहले ही मेरा स्टाइपेंड भी बंद कर दिया गया। बावजूद इसके मैं खुद को पाक टीम के साथ अपने खर्चे पर दौरे के लिए तैयार कर रहा था, लेकिन आधिकारिक सपोर्ट नहीं मिलने से मैं वीजा नहीं हासिल कर सका।" 'चाचा' का कहना है कि वह भीड़ में अपनी टीम के सपोर्ट के लिए वहां जाना चाहते हैं और वह भी भारत में पाक झंडा को लहराते हुए।
'क्रिकेट चाचा' के अलावा पाक में एक और 'चाचा' भी हैं जिन्हें 'चाचा टी-20' के नाम से जाना जाता है भी वीजा नहीं मिलने के कारण भारत नहीं सकेंगे। 48 साल के मुहम्मद जमान उर्फ 'चाचा टी-20' जिन्हें उनके लंबे काले मुंछों और सफेद पगड़ी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, "1980 के मध्य से लेकर अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि मैं कोई मैच देखने से वंचित हो रहा हूं। पीसीबी ने वीजा के लिए मेरा समर्थन नहीं किया।" वह पंजाब के हाफिजाबाद जिले के रहने वाले हैं।
जमान के अनुसार, उन्होंने 2012 में यूएई में ड्राइवर की नौकरी उस समय छोड़ दी जब उनकी कंपनी ने उन्हें एशिया कप में मैच देखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने नौकरी छोड़ दी और मैच देखने स्टेडियम चला गया। अपने देश से प्यार और अपनी क्रिकेट टीम से प्यार मेरे खून में है।" वह भारत आने के लिए वीजा के वास्ते एक कंपनी में गए। वहां उनसे वीजा के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने को कहा गया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए संभव नहीं था क्योंकि मुझे कंप्यूटर चलाना नहीं आता है। मैने पीसीबी अध्यक्ष को पत्र भी लिखा लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली"