{"_id":"56d81846-ee54-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"pak-given-target-of-233-to-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरैन का चला जादू, वेस्टइंडीज ने पाक को 37 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नरैन का चला जादू, वेस्टइंडीज ने पाक को 37 रनों से हराया
गयाना/एजेंसी
Updated Wed, 17 Jul 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज ने अपनी सरजमीं पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वन डे मैच में पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत कर अभी बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बनाए। ब्रावो बंधुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 54 बनाए तो वहीं डीजे ब्रावो ने नाबाद 43 रन बनाने के साथ-साथ पाकिस्तान के दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.5 ओवर में 195 रन पर ही सिमट गई। नासिर जमशेद ने 54 और उमर अकमल ने 50 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की ओर से सुनील नरैन ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के चार विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
वहीं, पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी और सईद अजमल को दो-दो विकेट मिले।
इससे पूर्व अपने कैरेबियाई दौरे पर पाकिस्तान टीम ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 126 रनों से मात दी थी।