{"_id":"59b4c8d24f1c1be47f8b59e9","slug":"pak-former-captain-and-cricketer-younis-khan-not-keen-on-attending-pcbs-planned-farewell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूनिस खान ने पीसीबी की पोल खोली, निराश होकर लिया इतना बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूनिस खान ने पीसीबी की पोल खोली, निराश होकर लिया इतना बड़ा फैसला
Sun, 10 Sep 2017 11:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
यूनिस खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा कि जिस तरह देश में क्रिकेट को चलाया जा रहा है, उससे बहुत निराश हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित कराने वाले विदाई समारोह में हिस्सा नहीं लेना चाहते।
2 of 6
-
बता दें कि इस वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेलने वाले यूनिस और पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के लिए पीसीबी ने विदाई समारोह आयोजित कराने की योजना बनाई है।
3 of 6
-
इसमें जाने के फैसले पर यूनिस ने कहा कि उनकी समझ में ये नहीं आ रहा कि विदाई समारोह इतना देरी से क्यों आयोजित कराया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें पैसों का लालच नहीं है। यूनिस को इस बात की निराशा है कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि कई मौके ऐसे रहे जब उन्हें बहुत निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यूनिस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ये फेयरवेल मायने रखता है। इसका क्या फायदा जब मैंने और मिस्बाह ने इस साल मई में संन्यास ले लिया। अन्य देशों में पूर्व कप्तानों या दिग्गज क्रिकेटरों को समय रहते फेयरवेल दिया जाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस विदाई समारोह का अब कोई फायदा है और न ही मुझे पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 6
पीसीबी से किसी ने मुझे फोन करके विदाई समारोह का निमंत्रण दिया और कहा कि मुझे मोटी रकम मिलेगी, लेकिन मैंने फैसला किया है कि इसमें नहीं जाउंगा क्योंकि पीसीबी में मैंने जो भी देखा है या जिस भी दौर से गुजरा हूं, उसे कभी भूल नहीं सकता।' इसी बारे में आगे बात करते हुए यूनिस ने कहा कि उनकी इज्जत और गर्व से बढ़कर कुछ मायने नहीं रखता। उन्होंने साथ ही खुलासा किया कि पीसीबी ने उनका वेतन भी घटा दिया है, जबकि संन्यास लेने के बाद भी उनका बोर्ड के साथ अनुबंध खत्म नहीं हुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।