महान क्रिकेटर कपिल देव ने मौजूदा तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले चार-पांच साल में इन गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के रूख को बदल दिया। कपिल से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है तो कपिल ने कहा, ‘क्या मुझे यह कहने की जरूरत है?’
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
विश्व विजेता पूर्व कप्तान ने कहा, ‘ऐसे तेज गेंदबाजों का आक्रमण हमने देखा नहीं था, सोचा थी नहीं था। इसलिए किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है और हां, बिना किसी संदेह के पिछले चार-पांच वर्षों में तेज गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के रूख को बदल कर रख दिया।’
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, दीपक चाहर और नवदीप सैनी शामिल हैं। स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला की टीम में नहीं है, लेकिन मोहम्मद शमी ने विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर उनकी कमी को महसूस नहीं होने दी।
कपिल ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, ‘इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि वह रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। यह मायने रखता है कि वह टीम के लिए कितने प्रभावशाली है। उन्हें शानदार प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगाता है।’ कपिल ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत से ऐसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज निकल रहे है। उन्होंने कहा, ‘आज यह जिंदगी के बारे में है। मुझे भारतीय गेंदबाजों की प्रतिभा पर फख्र है। वे अच्छी संख्या में आ रहे है।’
5 of 6
कपिल देव (लॉर्ड्स)
- फोटो : ESPN
अपने समय में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कपिल ने युवा गेंदबाजों की प्रतिभा को निखारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘तेज गेंदबाजी आक्रमण का विकास होने में समय लगता है। अभी जितनी क्रिकेट खेली जा रही उसे देखकर अच्छा लगता है। आईपीएल के कारण कई तेज गेंदबाजों को मौका मिल रहा है।’