{"_id":"673df277612c76c9b1091550","slug":"pacer-yash-dayal-replaces-injured-khaleel-ahmed-in-india-squad-reserves-for-border-gavaskar-trophy-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: चोटिल खलील अहमद की जगह यश दयाल भारतीय टीम में शामिल, रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: चोटिल खलील अहमद की जगह यश दयाल भारतीय टीम में शामिल, रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़ेंगे
Wed, 20 Nov 2024 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:00 PM IST
सार
यश जोहान्सबर्ग से सीधे पर्थ पहुंचेंगे। खलील को चोट लग लगई थी जिस कारण वह नेट्स पर गेंदबाजी नहीं कर सके थे। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी जिसके बाद यह फैसला किया गया कि खलील स्वदेश रवाना होंगे, जबकि यश को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यश दयाल
- फोटो : IPL
विस्तार
तेज गेंदबाज यश दयाल को चोटिल खलील अहमद की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यश रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। यश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
यश जोहान्सबर्ग से सीधे पर्थ पहुंचेंगे। खलील को चोट लग लगई थी जिस कारण वह नेट्स पर गेंदबाजी नहीं कर सके थे। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी जिसके बाद यह फैसला किया गया कि खलील स्वदेश रवाना होंगे, जबकि यश को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, यह विकल्प की तरह है क्योंकि भारतीय टीम को अभ्यास के लिए मिचेल स्टार्क की तरह का गेंदबाज चाहिए। यश को ए टेस्ट खेलना था लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका भेज दिया गया था। खलील अगर गेंदबाजी नहीं कर सकता तो उसके यहां रखने का कोई फायदा नहीं था।
खलील का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलना तय नहीं
अभी यह तय नहीं है कि खलील आईपीएल नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलेंगे या नहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है, जबकि यश को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने बरकरार रखा है। मंगलवार को यशस्वी जायसवाल को भी बल्लेबाजी के दौरान कंधे में तकलीफ हुई थी, लेकिन वह बुधवार को नेट पर लौटे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले शुरुआती मैच से शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। भारत पहले मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना खेलने उतरेगा जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पर्थ में होने वाले शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। रोहित की जगह इस मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।