{"_id":"5dfe233e8ebc3e87cc2f10e8","slug":"pacer-dale-steyn-predicts-rcb-to-next-winner-of-indian-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल स्टेन की भविष्यवाणी, इस टीम को बनाया अगला IPL चैंपियन, भारतीय गेंदबाजी को लेकर क्या कहा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेल स्टेन की भविष्यवाणी, इस टीम को बनाया अगला IPL चैंपियन, भारतीय गेंदबाजी को लेकर क्या कहा?
Sun, 22 Dec 2019 08:37 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
डेल स्टेन
- फोटो : social media
आईपीएल 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में नीलामी हुई। इस ऑक्शन के पहले दौर में कई दिग्गज खिलाड़ियों की बोली लगी। ऑस्ट्रेलियाई पैट कमिंग्स को सबसे ज्यादा 15.5 करोड़ रूपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। दूसरे नंबर पर एक और कंगारू ग्लेन मैक्सवेल रहे। वह 10 करोड़ 75 लाख रूपये की भारी भरकम राशि में पंजाब की जर्सी पहनेंगे। पहले दौर में न बिकने के बाद डेल स्टेन को उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइज 2 करोड़ की कीमत में खरीदा।
विज्ञापन
पिछले आईपीएल में चोटिल होने की वजह से बाहर होने वाले स्टेन के नाम 92 मैचों में 6.76 की शानदार इकॉनमी रेट से 96 विकेट हैं। अब स्टेनगन के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
दरअसल, स्टेन ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। उनसे एक भारतीय फैन ने जब यह पूछा, कि 'क्या आरसीबी आईपीएल 2020 जीतेगी?” तो जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
Questions anyone? I got some free time
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) December 21, 2019
इस सवाल का जवाब देते हुए डेल स्टेन ने कहा, 'मै वहां हूं, इसलिए हां ' जब ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि मौजूदा समय में किस टीम के पास सबसे अच्छी गेंदबाजी आक्रमण है, तो उन्होंने कहा भारत। साथ ही स्टेन ने मौजूदा समय के गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस अपना चहेता गेंदबाज बताया।
I’m there, so, yeah!
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) December 21, 2019
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शनिवार को भारतीय टीम की मौजूदा तेज गेंदबाजी इकाई की तारीफ करते हुए इसे दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ करार दिया। 36 साल के स्टेन ने कहा कि वह आईपीएल के आगामी सत्र में खेलने का इंतजार कर रहे है। स्टेन आईपीएल में 100 विकेट तक पहुंचने से सिर्फ चार कदम दूर है।