फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Only One Batsman Survives Anil Kumble's Test And It's Not Virat Kohli

कोच कुंबले की परीक्षा में सिर्फ एक बल्लेबाज हो सका पास

Wed, 06 Jul 2016 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
Only One Batsman Survives Anil Kumble's Test And  It's Not Virat Kohli
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले क्रिकेटरों की क्षमता परखने के लिए कई नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने टीम के बल्लेबाजों को परखने के लिए अनोखा टेस्ट लिया, ताकि वह जान सकें कि किस प्लेयर में क्या कमी है और किस मामले में उन्हें सपोर्ट की जरूरत है। खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन के लिए कुंबले ने एक खास टेस्ट कराया, इसमें अंजिक्या रहाणे को छोड़कर सभी बल्लेबाज असफल रहे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोच कुंबले ने टीम के लिए एक नया प्रयोग करते हुए 1 घंटे का 'टेस्ट मैच' कराया। इस एक घंटे के दौरान खिलाड़ियों को क्रीज पर टिके रहकर विकेट बचाना था। इस चुनौती में अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली एक घंटे में दो बार आउट हुए, दोनों बार उन्हें जडेजा ने आउट किया। वहीं, अजिंक्य रहाणे लगातर एक घंटे तक क्रीज पर टिके रहे।  
विज्ञापन

 

21 जुलाई से है पहला टेस्ट

Only One Batsman Survives Anil Kumble's Test And  It's Not Virat Kohli
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसे प्रदर्शन के बाद कुंबले ने खिलाड़ियों से क्या कहा। लेकिन रहाणे ने निश्चित रूप से अपनी क्षमता साबित कर दी है। रहाणे का यह प्रदर्शन वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में उनकी जगह पक्की करा सकता है।

पहला टेस्ट 21 जुलाई को शुरू होना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed