फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   only Once United Nations discussed Kashmir issue in General Assembly

कश्मीर मुद्दे पर UN में अब तक केवल एक बार हुई है चर्चा

Mon, 26 Sep 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
only Once United Nations discussed Kashmir issue in General Assembly
सुषमा स्वराज - फोटो : MEA
आज संयुक्त राष्ट्र की 71वीं जनरल असेंबली को भारत की विदेश मंत्री ने संबोधित किया। सुषमा स्वराज ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। 
विज्ञापन


कश्मीर विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज तक केवल एक बार चर्चा हुई है। यह चर्चा साल 1957 में हुई थी। पिछले सात दशक से पाकिस्तान यूएन में कश्मीर के मुद्दे को उठाता रहा है। 1957 में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा उस वक्त हुई थी जब उसी साल 26 जनवरी को कश्मीर राज्य का संविधान लागू हुआ था। इसके बाद राज्य में संवैधानिक रूप से चुनाव हुए थे। संविधान में कश्मीर को भारत का अंग बताया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा कश्मीर में किया गया सीमा का निर्धारण गलत है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा सात दशक से कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाए जाने के बाद 192 अन्य सदस्य देशों ने इस मुद्दे को अन्य किसी देश ने नहीं उठाया। लेकिन इन सभी देशों ने उड़ी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक और सऊदी अरब से लेकर यूएई तक( जो पाकिस्तान के कभी दोस्त रहे) सभी देशों ने आतंकवाद के खात्मे की बात सभा में उठाई है। यही भारत का रुख है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed