फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One more IPL Team for sale within 8 years

आठ साल के इतिहास में IPL की एक और टीम बिकने की राह पर!

Thu, 02 Jul 2015 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jul 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
One more IPL Team for sale within 8 years

आईपीएल के आठ साल पुराने इतिहास में एक बार फिर एक टीम बिकने जा रही है। हालांकि यह टीम कौन सी होगी इसके बारे में कोई खुलासा नहीं कर रहा है लेकिन टीम कौन खरीदेगा इसका खुलासा हो गया है और यह कंपनी है जिंदल ग्रुप की।

विज्ञापन


चोटी की इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (जिंदल ग्रुप) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने बुधवार को कहा कि उनका ग्रुप आईपीएल टीम का अधिग्रहण करेगी। हालांकि उन्होंने टीम के नाम का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


लेकिन अनुमान है कि यह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) हो सकती है, जिसके मालिक अभी विजय माल्या हैं। खबर है कि आरसीबी को खरीदने के लिए पेय पदार्थ बनाने वाली वैश्विक कंपनी डियाजियो पीएलसी से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सब कुछ सही रहा तो जिंदल ग्रुप 300 करोड़ रुपये में आरसीबी को खरीद सकती है। जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट नंबर वन खेल है इसलिए हमारी योजना एक आईपीएल टीम का अधिग्रहण करने की है। लेकिन वह अभी उस टीम का नाम नहीं बताएंगे। पैसे की यहां कोई बात नहीं है। हम एक विश्वसनीय टीम चाहते हैं, जिसकी मदद से हम खेलों को बढ़ावा दे सकें।

जब जिंदल से आरसीबी के अधिग्रहण का सवाल पूछा गया तो न तो उन्होंने से इंकार किया और न ही इस पर हामी भरी। उन्होंने कहा कि यह आरसीबी पर निर्भर करता है। बंगलोर की फ्रेंचाइजी माल्या ने 2008 में 11.16 करोड़ डॉलर की दूसरी सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदी थी। आरसीबी आईपीएल में दो बार 2009 और 2011 में फाइनल में पहुंची है।

उल्लेखनीय है कि बंगलूरू फुटबॉल क्लब के सीईओ पार्थ जिंदल ने इस साल के शुरू में आईपीएल के व्यवसाय में शामिल होने की दिलचस्पी दिखाई थी।

पहले भी बिक चुकी है आईपीएल की टीम

One more IPL Team for sale within 8 years

जेएसडब्‍ल्‍यू विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को खरीदना चाहती है। जेएसडब्‍ल्‍यू ग्रुप की इकाई जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍पोर्ट बंगलूरू एफसी की मालिक है। जिंदल ने कहा कि वह अन्‍य खेल जैसे कबड्डी और हॉकी पर भी अपना ध्‍यान केंद्रित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍पोर्ट के जरिये पूरे देश में विभिन्‍न खेलों को प्रोत्‍साहित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

अब तक आठ आईपीएल में खेल चुकी आरसीबी फ्रेंचाइजी पर यूनाईटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) का पूर्ण स्वामित्व है। यूएसएल में डियाजियो की अधिक हिस्सेदारी है। बातचीत लंबे समय से चल रही है लेकिन डियाजियो और पूर्व प्रमोटर विजय माल्या के बीच किंगफिशर और उनके यूबी ग्रुप की कंपनियों के कथित परिवर्तन को लेकर सार्वजनिक मतभेद के कारण करार नहीं हो पाया।

ऐसा नहीं है कि आईपीएल की किसी टीम का मालिकाना हक बदलने का यह पहला मामला होगा। इससे पहले भी एक टीम का मालिकाना हक बदल चुका है। यदि यह करार होता है तो डेक्कन चार्जर्स के बाद आरसीबी आईपीएल की दूसरी टीम होगी जिसका स्वामित्व बदल जाएगा।

बीसीसीआई ने डेक्कन चार्जर्स को बांबे हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार बोर्ड को 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने में नाकाम रहने के बाद बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने डेक्कन चार्जर्स का स्थान ले लिया। डेक्कन चार्जर्स होल्डिंग्स के बैंक गारंटी देने में असमर्थ रहने के बाद सन टीवी नेटवर्क ने फ्रेंचाइजी खरीद ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed