फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   one lakh 30 thousand indian fans sing national anthem in ODI WC 2023 Final between IND vs AUS

ODI WC Video: फाइनल मैच में एक साथ 1.30 लाख लोगों ने गाया राष्ट्रगान; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 19 Nov 2023 04:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में नजारा देखने वाला था। एक साथ 1.30 लाख लोगों ने स्टेडियम में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। इसका वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
one lakh 30 thousand indian fans sing national anthem in ODI WC 2023 Final between IND vs AUS
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले देशभक्ति की भावनाएं चरम पर थीं। दोनों देशों के खिलाड़ी अपने देश को विश्व चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान में उतरे थे और इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा बनकर भावुक थे। वहीं, भारत की टीम 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारतीय फैंस भी बेहद उत्साहित थे। 
विज्ञापन


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.30 लाख है। मैच शुरु होने से पहले ही पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया था। इसमें अधिकतर दर्शक भारत के थे। मैच से पहले जब भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ तो एक साथ लोग पूरे जोश के साथ राष्ट्रगान गा रहे थे। स्टेडियम में जन गण मन... की आवाज जिस तरह गूंज रही थी। वह नजारा ऐतिहासिक था। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पहले 500 फुट लंबे विशाल तिरंगे को फहराया गया। इस झंडे को देखकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए पहले ही ऐतिहासिक था। क्योंकि, भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी और एकतरफा अंदाज में सभी टीमों को हराया था। हालांकि, स्टेडियम में जब एक साथ 1.30 लाख लोगों ने राष्ट्रगान गाया तो यह क्षण हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक बन गया। स्टेडियम में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं और उन सभी के लिए यह पल ऐतिहासिक बन गया। स्टेडियम में मौजूद कोई भी भारतीय अपने जीवन में इस पल को नहीं भूल पाएगा।

भारतीय टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने 1983, 2003 और 2011 में विश्व कप फाइनल खेला है। 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी, लेकिन 2003 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed