फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   On this day in 1983, team India made history, as they won the Cricket World Cup for the first time

25 जून 1983 को टीम इंडिया ने रचा था इतिहास, पढ़िए वर्ल्ड चैंपियन बनने की कहानी

Tue, 25 Jun 2019 04:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Jun 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
On this day in 1983, team India made history, as they won the Cricket World Cup for the first time
कपिल देव (वर्ल्ड कप 1983) - फोटो : twitter

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड-वेल्स में खेले जा रहे 12वें क्रिकेट विश्व कप में दम लगा रही है। टीम फिलहाल सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब है और अभी तक टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


लेकिन 1983 में आज से ठीक 36 साल पहले टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था।

उस वक्त जब क्रिकेट में वेस्टइंडीज का दबदबा था, तब लॉर्ड्स के मैदान में वेस्टइंडीज को फाइनल में हराते हुए टीम इंडिया को पहली बार क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाना, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं था।
विज्ञापन


तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि 1979 में ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाने वाली टीम, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप फाइनल में हराकर विश्व विजेता बन जाएगी। लेकिन महान ऑलराउंडर कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान में ये कारनामा किया और दुनिया को चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं उस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर और जानते हैं कि कैसे टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
 

फाइनल में पहुंचने का सफर

On this day in 1983, team India made history, as they won the Cricket World Cup for the first time
world cup 1983

ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज और टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। ग्रुप स्टेज में इंडिया ने 6 में से 4 मुकाबले जीते थे और वो ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 5 मुकाबले जीतकर ग्रुप में पहले स्थान पर थी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड से हुआ जिसमें टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

 

वेस्टइंडीज के साथ फाइनल की जंग

On this day in 1983, team India made history, as they won the Cricket World Cup for the first time
world cup 1983

लंदन के लॉर्ड्स मैदान में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया 54.4 ओवर में 183 रन ही बना पाई और आलआउट हो गई। भारतीय टीम की तरफ से के श्रीकांत ने सबसे अधिक 38, मोहिंदर अमरनाथ (26) और संदीप पाटिल (27) रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से एंडी रोबर्ट्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे।

इंडिया के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 52 ओवर में 140 रन पर ही ढेर हो गई और 43 रनों से मैच हार गई। वेस्टइंडीज की तरफ से विवियन रिचर्ड्स ने सबसे अधिक 33 और जेफ डूजों (25) रन बनाए थे। इंडिया की तरफ से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने 3-3 विकेट झटके थे।

मैन ऑफ द मैच

On this day in 1983, team India made history, as they won the Cricket World Cup for the first time
Mohinder Amarnath

कम स्कोर वाले मुकाबले में 80 गेंदों में 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी और 7 ओवर की गेंदबाजी में 12 रन देकर 3 विकेट लेने वाले मोहिंदर अमरनाथ को मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed