फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   On this day 14 years ago Indian cricket team win 2011 ODI World cup beating Sri Lanka in Final

ODI WC 2011: 14 साल पहले आज ही के दिन भारत बना विश्व विजेता, धोनी की कप्तानी में खत्म हुआ था 28 वर्ष का सूखा

Wed, 02 Apr 2025 11:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 14 साल पहले आज ही के दिन श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
On this day 14 years ago Indian cricket team win 2011 ODI World cup beating Sri Lanka in Final
भारतीय टीम - फोटो : Sachin Tendulkar X account

विस्तार

भारत ने आज ही के दिन 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली इस जीत को 14 साल पूरे हो गए हैं। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि 1983 के बाद पहली बार टीम विश्व विजेता बनी थी। भारत के लिए दूसरा वनडे खिताब का इंतजार काफी लंबा रहा था, लेकिन धोनी के नेतृत्व में टीम ने 28 साल का सूखा समाप्त किया था। 
विज्ञापन

श्रीलंका ने दिया था 275 रनों का लक्ष्य 
भारत और श्रीलंका के बीच 2011 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया था। श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और माहेल जयवर्धने के नाबाद 113 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाए। श्रीलंका के लिए संगकारा ने 48, तिलकरत्ने दिलशान ने 48 और तिषारा परेरा ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिनर युवराज सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: जोश में होश गंवाना दिग्वेश राठी को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना; एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी नहीं रही थी भारत की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट गंवा दिए थे। 31 रन के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। 22वें ओवर में कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर 109 रन की भागीदारी निभाई। 
विज्ञापन

धोनी ने जड़ा था विजयी छक्का 
गंभीर आउट हुए तो युवराज के साथ धोनी ने मोर्चा संभाला और युवराज सिंह के साथ नाबाद 54 रन की साझेदारी करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बना दिया। भारत के लिए कप्तान धोनी ने विजयी छक्का जड़ा जिसकी यादें आज भी करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के यादों में तरोताजा है। भारत के लिए गौतम गंभीर (97), विराट कोहली (35), महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 91 और युवराज सिंह नाबाद 21 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कंधे पर उठाया और पूरे मैदान का चक्कर लगाया। टीम के साथ-साथ खेल प्रेमियों की आंखों से भी उस दिन खुशी के आंसू छलक गए थे। इस विजयी लम्हे को 14 बरस बीत चुके हैं, लेकिन यह ऐतिहासिक जीत विजेता टीम के सदस्यों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में आज भी एक विशेष लगाव रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed