फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Odisha Train Crash: Pakistan star wicketkeeper Mohammad Rizwan expressed grief over train accident in Odisha

Odisha Train Crash: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर रिजवान ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर जताया दुख, कही यह बात

Mon, 05 Jun 2023 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Jun 2023 08:26 PM IST
सार

इससे पहले रविवार को भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने घोषणा की थी कि उनका स्कूल दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Odisha Train Crash: Pakistan star wicketkeeper Mohammad Rizwan expressed grief over train accident in Odisha
मोहम्मद रिजवान ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थना व्यक्त की है। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई और लगभग हजार लोग घायल हो गए। ट्रेन दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी टकड़ा गईं। यह आजादी के बाद से सबसे घातक ट्रेन हादसों में से एक है। रिजवान ने हादसे के सभी पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने घोषणा की थी कि उनका स्कूल दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा प्रदान करेगा। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने ट्रेन दुर्घटना पर अपना दुख व्यक्त किया था।

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने कहा कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बसें और 45 मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। हालांकि, रविवार को डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। कोहली सात जून से द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा दुर्घटना की खबर से टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed