NZvWI: बारिश ने धोया तीसरा टी-20, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती तीन मैच की सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट मॉनगनुई में खेले जाने वाला तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसी के साथ मेजबान न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-0 से मात दी। बे-ओवल के मैदान पर सिर्फ 2.2 ओवर का ही खेल हुआ था, तभी तेज बारिश ने मैच रोक दिया। तब तक टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 25/1 रन बना लिए थे। एकमात्र विकेट लॉकी फर्ग्यूसन को मिला, उन्होंने ब्रैंडन किंग (11) को निपटाया।
All done at @BayOvalOfficial. Still raining and not enough time to get a game in. Captains shake hands with a damp end to the KFC T20 Series and the team taking it 2-0 #NZvWI pic.twitter.com/RQpvV8qWHy
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 30, 2020
इससे पहले सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट और फिर 72 रन से जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच हैमिल्टन में गुरुवार से शुरू होगा। 11 दिसंबर से वेलिंग्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।