फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvENG: New Zealand Boost Security, Coach Gary Stead Calls Jofra Archer Abuser Idiot

नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए जोफ्रा आर्चर, अब आनन-फानन में न्यूजीलैंड ने उठाया यह कदम

Tue, 26 Nov 2019 02:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
NZvENG: New Zealand Boost Security, Coach Gary Stead Calls Jofra Archer Abuser Idiot
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर के द्वारा की गई नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दूसरे टेस्ट से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। दूसरा टेस्ट मैच हैमिल्टन में होना है। माउंट मोनगानुई में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान आर्चर पर किसी ने अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके इसपर आपत्ति जाहिर की थी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी इस घटना पर दुख जताया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि दोषी की पहचान करने के बाद उसकी शिकायत पुलिस में की जाएगी और उसपर प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे। मैच के बाद आर्चर ने ट्वीट करके इस दुर्व्यवहार के बारे में बताया था।
विज्ञापन


सोमवार को टेस्ट के अंतिम दिन न्यूजीलैंड ने पारी और 65 रनों से जीत दर्ज की। आर्चर ने इस पारी में केवल 3 गेंदों का सामना किया, उन्होंने एक चौका मारकर चार रन ही बनाए। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वादा किया है कि दूसरे टेस्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी और सीसीटीवी फुटेज पर भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'हम खिलाड़ियों के आसपास तो सुरक्षा बढ़ाएंगे ही साथ ही जब वे मैदान से बाहर होंगे तो अतिरिक्त ध्यान दिया जाएगा। ऐसा व्यवहार हमारे समाज में स्वीकार्य नहीं है और लोगों को खुद की समीक्षा करनी चाहिए।'


मंगलवार को ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जोफ्रा आर्चर से माफी मांग ली थी। वहीं कीवी कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनके कुछ गेंदबाज भी आर्चर से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘भीड़ में से किसी एक मूर्ख ने टिप्पणी की है। उम्मीद है कि उसे सजा मिलेगी।’ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मामले की मांच में वे न्यूजीलैंड क्रिकेट की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed