फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvBAN: New Zealand wins first odi by eight wickets, Trent Boult shines

बांग्लादेश ने टेके घुटने: न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से रौंदा, पहले वन-डे में कीवी पेसर्स की घातक गेंदबाजी

Sat, 20 Mar 2021 11:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Mar 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
NZvBAN: New Zealand wins first odi by eight wickets, Trent Boult shines
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले एकदिवसीय में बांग्लादेश को आठ विकेद से रौंदते हुए तीन मैच की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 41.5 ओवर में 131 रन पर ही सिमट गई। पांचवें ओवर में कप्तान तमीम इकबाल के रूप में मेहमानों को पहला झटका लगा, इसके बाद नियमित अंतराल मे विकेट गिरते गए। ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जेम्स नीशाम और मिचेल सेंटनर की झोली में 2-2 विकेट आए। 27 रन बनाने वाले महमुदुल्लाह बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्हें मैट हैनरी ने चलता किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

फिर न्यूजीलैंड ने 172 गेंद शेष रहते आसानी से आठ विकेट से मैदान मार लिया। सलामी बल्लेबाज मार्टिल गप्टिल ने 38 रन का योगदान दिया। डेवॉन कॉन्वे 27 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट विल यंग ने चौका जड़कर न्यूजीलैंड को 21.2 ओवर में ही जीत दिला दी। अब दूसरा मैच 23 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed