फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ W vs BAN W ODI: Match report and scorecard: New Zealand defeated bangladesh by 9 wickets with 42 balls remaining

NZ W vs BAN W: बारिश प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, बेट्स 79 रन बनाकर नाबाद रहीं

Mon, 07 Mar 2022 11:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डनेडिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डनेडिन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Mar 2022 11:46 AM IST
सार

New Zealand Women vs Bangladesh Women (NZ W vs Ban W) ODI: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित एकतरफा मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया।

विज्ञापन
NZ W vs BAN W ODI: Match report and scorecard: New Zealand defeated bangladesh by 9 wickets with 42 balls remaining
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश महिला टीम - फोटो : twitter@Cricketworldcup

विस्तार

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित एकतरफा मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। बांग्लादेश के 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 42 गेंदें और नौ विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की तरफ से सूज़ी बेट्स ने सबसे अधिक 79 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहीं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश के 141 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 36 के स्कोर पर उसे सोफ़ी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद मेजबान ने बिना कोई विकेट गंवाए 20 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। सूज़ी बेट्स (79*) और अमीलिया कर (47*) के बीच दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की अटूट साझेदारी हुई। 
विज्ञापन


इससे पहले डनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला गया यह मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ और 27-27 ओवरों का रखा गया। टूर्नामेंट के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की तऱफ से शमीमा सुल्ताना और फरगाना हक की सलामी जोड़ी ने टीम को एक मजबूत शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 59 रनों की साझेदारी की। फ़्रांसिस मकाय ने शमीमा को 33 रन के स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। शमीमा के आउट होने के बाद बांग्लादेशी टीम के विकेटों के पतन की शुरुआत हो गई। लेकिन विकेटों के गिरने के बावजूद दूसरे छोर से फ़रजाना हक़ ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 63 गेंदों में 52 रन बनाकर रनआउट हुईं और इसके बाद बांग्लादेश की टीम आठ विकेट खोकर 140 रन बना सकी। 

बांग्लादेश की तरफ से फरजाना हक ने सर्वाधिक 52 रन बनाए तो वहीं न्यूजीलैंड के लिए एमी सैटर्थवेट ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed