फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nz vs sl wc 2023 41st match head to head record and other Updates news in hindi

NZ vs SL: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर जीत जरूरी, बारिश बन सकती है बाधा

Thu, 09 Nov 2023 10:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 10:49 AM IST
सार

पाकिस्तान का रनरेट प्लस 0. 036 है, जबकि अफगानिस्तान का माइनस 0. 338 है। इन दोनों के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है बशर्ते पाकिस्तान आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को या अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा दे।

विज्ञापन
nz vs sl wc 2023 41st match head to head record and other Updates news in hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुरुआती शानदार प्रदर्शन के बाद विश्वकप में न्यूजीलैंड का अभियान मंद पड़ गया और अब श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में उसे हर हालत में लय फिर हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड के आखिरी लीग मैच पर बारिश का भी खतरा है। न्यूजीलैंड के आठ अंक है और उसे पता है कि हार या बारिश से मैच रद्द होने की दशा में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस समय न्यूजीलैंड तालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी आठ अंक हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान का रनरेट प्लस 0. 036 है, जबकि अफगानिस्तान का माइनस 0. 338 है। इन दोनों के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है बशर्ते पाकिस्तान आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को या अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। ऐसे में न्यूजीलैंड को विशाल अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिसका रनरेट इस समय प्लस 0. 398 है। न्यूजीलैंड के लिए हालात बहुत अच्छे नहीं है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हालत में जीतना है। इंग्लैंड की तरह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी मैचों में नाकाम नहीं रहे लेकिन गेंदबाज जरूरत के समय चल नहीं सके। इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 400 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान के फखर जमां के आगे उसके गेंदबाज चल नहीं सके।
विज्ञापन


कठिन हालात में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लय खो दी है। यहां तक कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के पास भी प्लान बी नहीं था। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने अकेले संघर्ष करने की कोशिश की है। अनियमित स्पिनर ग्लेन फिलिप्स पर निर्भरता भी पाकिस्तान के खिलाफ उजागर हो गई। बीच के और आखिरी ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ इसमें सुधार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित रहा है न्यूजीलैंड का अभियान
विश्वकप 2019 की उपविजेता कीवी टीम के प्रदर्शन पर प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों का असर रहा है। कप्तान केन विलियम्सन, जिम्मी नीशाम , मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल सके। विलियम्सन ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं और अंगूठे की चोट के बावजूद उन्होंने दो अर्धशतक जमाए। उनकी गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने लगातार चार मैच गंवाए। रचिन रविंद्र ने काफी रन बनाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें इस लय को कायम रखना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने के बाद डेवोन कॉन्वे नहीं चल सके। वह 30-40 के स्कोर को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। दूसरी ओर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम के पास पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा जैसे बल्लेबाज हैं। उन्हें भी अहम खिलाड़ियों की चोटों ने प्रभावित किया है। अब वह इस मैच में जीत के साथ सम्मानपूर्वक विदा लेने के इरादे से उतरेंगे।

दोनों टीमें
न्यूजीलैंड:
टॉम लॉथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी।


श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंता, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed