फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA: Kyle Verreynne century Puts South Africa ahead against New Zealand; New Zealand needs 425 runs

NZ vs SA: वेरेने का शतक, द.अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी 425 रन की चुनौती, कीवी टीम का स्कोर 94/4

Mon, 28 Feb 2022 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Feb 2022 10:51 PM IST
सार

वेरेने के नाबाद 136 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चाय से ठीक पहले दूसरी पारी नौ विकेट पर 354 रन पर घोषित करके न्यूजीलैंड को 425 रन का लक्ष्य दिया जिसके बाद मेजबान टीम 94 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में है। 

विज्ञापन
NZ vs SA:  Kyle Verreynne century Puts South Africa ahead against New Zealand; New Zealand needs 425 runs
शतक लगाने के बाद वेरेने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्विंटन डिकॉक के अचानक संन्यास लेने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने वाले काइल वेरेने के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को अपना पलड़ा भारी रखा।
विज्ञापन


वेरेने के नाबाद 136 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चाय से ठीक पहले दूसरी पारी नौ विकेट पर 354 रन पर घोषित करके न्यूजीलैंड को 425 रन का लक्ष्य दिया जिसके बाद मेजबान टीम 94 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में है। 
विज्ञापन


रबाडा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली
कगिसो रबाडा ने 34 गेंद में करियर की सर्वश्रेष्ठ 47 रन की पारी खेलकर वेरेने का अच्छा साथ दिया। रबाडा ने इसके बाद न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान टॉम लैथम (01) और विल यंग (00) को पवेलियन भेजकर उसका स्कोर नौ रन पर दो विकेट किया। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने हेनरी निकोल्स (07) और डेरिल मिशेल (24) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड की मुश्किल बढ़ाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉनवे 60 रन बनाकर खेल रहे
दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका में जन्मे डेवोन कॉनवे 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 साल में 17 प्रयास में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है लेकिन अंतिम दिन उसकी राह आसान नहीं रहने वाली। 19 साल से न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

वेरेने ने लगाया करियर का पहला शतक
सोमवार का दिन वेरेने के नाम रहा। दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान डिकॉक के अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। वेरेने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में दो टेस्ट खेले थे जिसमें उन्होंने तीन पारियों में 13 की औसत से 39 रन बनाए। 


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 30 रन इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर था। वेरेने ने वियान मुल्डर (35) के साथ 78 और फिर रबादा के साथ भी 78 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत बढ़त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तीसरे दिन के 22 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए उन्होंने 97 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने 158 गेंद में शतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed