फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK: Babar Azam Ruled Out Of T20 Series Due To Fractured Thumb

T-20 सीरीज से पहले पाकिस्तान को झटका, अंगूठा चोटिल कर बैठे बाबर आजम बाहर

Sun, 13 Dec 2020 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Dec 2020 03:41 PM IST
सार

उन्होंने कहा, ‘हमें अभी काफी क्रिकेट खेलना है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द पूर्ण फिटनेस हासिल करे ताकि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकें।'

विज्ञापन
NZ vs PAK: Babar Azam Ruled Out Of T20 Series Due To Fractured Thumb
बाबर आजम की फिफ्टी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

विज्ञापन

पाकिस्तान को अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा जब टीम के कप्तान बाबर आजम को अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण बाहर होना पड़ा। आजम को रविवार को पाकिस्तानी टीम के क्वींसटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा कि आजम का स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिससे वह कम से कम 12 दिन तक नेट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पीसीबी ने कहा, ‘इस दौरान डॉक्टर बाबर की चोट पर नजर बनाए रखेंगे, जिसके बाद ही पहले टेस्ट में उनकी भागीदारी की पुष्टि होगी।’

विज्ञापन


T-20 श्रृंखला ऑकलैंड में 18 दिसंबर को शुरू होगी, जिसके बाद हैमिल्टन में 20 दिसंबर और नेपियर में 22 दिसंबर को मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा। पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक ने कहा, ‘मैंने बाबर से बात की है और वह टी-20 श्रृंखला में नहीं खेल पाने से दुखी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed