VIDEO: आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में भावुक हुए रॉस टेलर, राष्ट्रगान के दौरान दिग्गज क्रिकेटर की आंख से छलके आंसू
न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर और भरोसेमंद बल्लेबाज रॉस टेलर आज अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं। वह नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 15 सालों तक न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे टेलर हैमिल्टन में तीसरा वनडे शूरू होने से पहले ही भावुक हो गए।
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर और भरोसेमंद बल्लेबाज रॉस टेलर आज अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं। वह नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 15 सालों तक न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे टेलर हैमिल्टन में तीसरा वनडे शूरू होने से पहले ही भावुक हो गए। राष्ट्रगान के दौरान 38 वर्षीय कीवी बल्लेबाज के आंखों से आंसू छलक गए।
रॉस टेलर ने दिसंबर में ही यह ऐलान कर दिया था कि न्यूजीलैंड के मौजूदा गर्मियों के सत्र के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेलर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरी बार उतरे हैं। रॉस के लिए हालांकि आखिरी मुकाबला कुछ खास नहीं रहा और वह 16 गेंदों में 14 रन बना पाए।
Special moments for @RossLTaylor and his family before play at Seddon Park. Follow KFC ODI 3 from Hamilton LIVE with @sparknzsport. #ThanksRosco #NZvNED pic.twitter.com/tSurjjarsH
विज्ञापन विज्ञापन— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 4, 2022
रॉस टेलर ने अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान न्यूजीलैंड के लिए 450 अंतरराष्ट्रीय मैच (112 टेस्ट, 235 वनडे और 102 टी-20) खेले। इस दौरान उन्होंने 18199 रन ( बनाए, जिसमें 40 शतक और 93 अर्धशतक लगाए।
Thank you for all the memories, @RossLTaylor 🙌
— ICC (@ICC) April 4, 2022
We wish you a happy retirement. pic.twitter.com/NB8vwWiZnY
2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट मैचों में 7683 रन, 235 वनडे में 8593 रन और 102 टी-20 मैचों में 1909 रन बनाए। साल 2020 में टेलर तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।