फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND Tim southee was disappointed with his exclusion from team ready for comeback against India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से बाहर किए जाने से थे निराश, अब भारत के खिलाफ साउदी ने भरी हुंकार

Thu, 23 Jan 2020 08:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Jan 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND Tim southee was disappointed with his exclusion from team ready for comeback against India
टिम साउथी - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा, 'वह भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिए जाने के बाद साउदी जबरदस्त वापसी करने को बेताब हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों के बाद साउदी की जगह मैट हेनरी को अंतिम 11 में शामिल किया गया था।

विज्ञापन


टीम से बाहर किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘यह सामांजस्य बैठाने के बारे में है। जो हुआ सो हुआ और यह मेरे लिए निराशाजनक था। उसने (हेनरी) इससे काफी कुछ सीखा होगा। अब मुझे भारत से मिलने वाली चुनौती का इंतजार है।’
विज्ञापन


टीम के तत्कालीन कोच गैरी स्टीड ने कहा था हेनरी के पास साउदी से ज्यादा गति है। उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सिडनी टेस्ट मैच में मौका नहीं मिलने से वह निराश थे। उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है। जब आपको मौका नहीं मिलता है तो आपको अच्छा नहीं लगता। न्यूजीलैंड के लिए हर मैच खेलना मेरा सपना है और जब ऐसा नहीं होता तो निराशा होती है, लेकिन आपको फैसले का सम्मान करना पड़ता है और जैसे भी संभव हो टीम की मदद करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed