फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND: Another 50 runs would have made chase more challenging says Kane Williamson

अपने दोस्त विराट के बचाव में उतरे विलियमसन, बोले- अगर उन्होंने 50 रन और बनाए होते तो...

Mon, 02 Mar 2020 05:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Mar 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Another 50 runs would have made chase more challenging says Kane Williamson
विराट कोहली और केन विलियमयन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर जीत दर्ज करना सही मायने में यह नहीं दिखाता कि यह मुकाबला कितना प्रतिस्पर्धी था और अगर भारतीय टीम ने 50 रन और बनाए होते तो हमारे लिए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गये पहले टेस्ट को चौथे दिन के खेल की शुरूआत में 10 विकेट से जीता था, लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट को सोमवार को मैच के तीसरे दिन ही सात विकेट से अपने नाम कर लिया। विलियमसन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह शानदार प्रदर्शन था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि इस नतीजे से यह पता नहीं चलता है कि मैच कितना प्रतिस्पर्धी था। भारत ने अगर 50 रन और बनाए होते तो यह मुकाबला बराबरी का लगता।’
विज्ञापन

NZ vs IND: Another 50 runs would have made chase more challenging says Kane Williamson
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर

उपमहाद्वीप से उलट यहां दोनों टेस्ट मैचों की पिच से गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला था जहां रन बनाना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘पिच के लिहाज से दोनों मैचों में गेंद और बल्ले का बराबरी का मुकाबला था और रन बनाना आसान नहीं था। आपको थोड़ी किस्मत का साथ चाहिए था और गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करनी चाहिए। पिछले दो मैचों में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।’

विलियमसन ने हालांकि माना कि यहां पिच तेज गेंदबाजों के ज्यादा मुफीद थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है दोनों पिचें तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार थी। ऐसी परिस्थितियों में भी वेलिंगटन में जिस तरह से हमने पहली पारी में बल्लेबाजी कर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया वह देखना शानदार था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed