फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs ENG England's young star Harry Brook broke Vinod Kambli's 30-year-old record

NZ vs ENG: इंग्लैंड के युवा स्टार हैरी ब्रुक ने मचाया धमाल, विनोद कांबली का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 24 Feb 2023 08:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

इंग्लैंड ने पहले दिन तीन विकेट पर 315 रन बना लिए। उसके युवा स्टार हैरी ब्रुक 169 गेंद पर 184 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 182 गेंद पर नाबाद 101 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
NZ vs ENG England's young star Harry Brook broke Vinod Kambli's 30-year-old record
हैरी ब्रुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (24 फरवरी) को वेलिंग्टन में शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले दिन तीन विकेट पर 315 रन बना लिए। उसके युवा स्टार हैरी ब्रुक 169 गेंद पर 184 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 182 गेंद पर नाबाद 101 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की। उसने 21 रन तक इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। मैट हेनरी ने जैक क्रॉली को टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। क्रॉली 12 गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ओली पोप पवेलियन लौट गए। पोप को भी हेनरी ने आउट किया। उनका कैच माइकल ब्रैसवेल ने लिया। ओली पोप ने छह गेंद पर 10 रन बनाए। बेन डकेट 21 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टिम साउदी ने ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन


रूट और ब्रुक ने की 294 रन की साझेदारी
तीन विकेट गिर जाने के बाद ब्रुक ने जो रूट के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 294 रनों की साझेदारी कर ली है। ब्रुक ने अपनी पारी में भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का 30 साल पुराना एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में नौ पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर इस मामले में ब्रुक से आगे
कांबली ने शुरुआती नौ पारियों में 798 रन बनाए थे। ब्रुक ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 807 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में कांबली के बाद इंग्लैंड के हर्बट सटक्लिफ (780 रन), भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (778 रन) और एवर्टन वीक्स (777 रन) हैं। ब्रुक ने 100.88 की औसत से 807 रन बनाए हैं। सिर्फ गावस्कर का ही औसत नौ पारियों में उनसे ज्यादा था। गावस्कर ने 129.66 की औसत से 778 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed