फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs BAN Bangladesh could not win T20 series in New Zealand NZ won on the last day of the year

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज नहीं जीत पाया बांग्लादेश, साल के आखिरी दिन कीवी टीम ने हासिल की जीत

Sun, 31 Dec 2023 10:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: रोहित राज Updated Sun, 31 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

बांग्लादेश की टीम अब तक न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। तीन सीरीज में कीवी टीम को सफलता मिली है और एक ड्रॉ पर छूटी है।

विज्ञापन
NZ vs BAN Bangladesh could not win T20 series in New Zealand NZ won on the last day of the year
जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (31 दिसंबर) को खेला गया। साल के आखिरी दिन माउंट माउंगानुई में कीवी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत हासिल की। उसने डकवर्थ लुईस नियम से 17 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। बांग्लादेश ने पहला मैच जीता था और दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। उसका कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। तौहीद ने 16, आफिफ हुसैन ने 14, रिशाद हुसैन और रोनी तालुकदार ने 10-10 रन बनाए। शमीम हुसैन नौ और तनवीर इस्लाम आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। सौम्य सरकार और मेहदी हसन चार-चार रन ही बना सके।
विज्ञापन


सेंटनर की घातक गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने माउंट माउंगानुई में शानदार प्रदर्शन किया। टिम साउदी, बेन सियर्स और एडम मिल्ने ने शुरुआत में एक-एक विकेट लिए। उनके बाद गेंदबाजी करने के लिए आए कप्तान सेंटनर ने कहर बरपा दिया और चार विकेट झटक लिए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। साउदी, सियर्स और मिल्ने को अंत-अंत में भी एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी में चले सेंटनर
111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.4 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड ने मैच को 17 रन से अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए फिन एलेन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। जेम्स नीशम 28 और मिचेल सेंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साइफर्ट, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स एक-एक रन ही बना सके। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम अब तक न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। तीन सीरीज में कीवी टीम को सफलता मिली है और एक ड्रॉ पर छूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed