फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ s 5 reason for defeats in world Cup final

इन 5 कारणों से न्यूजीलैंड नहीं बन सका चैंपियन

Tue, 31 Mar 2015 08:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
NZ s 5 reason for defeats in world Cup final

अपने पहले ही फाइनल में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना न्यूजीलैंड बूरी तरह से टूट कर बिखर गया है। अगर न्यूजीलैंड आज यह खिताब जीत लेती तो अपने पहले ही फाइनल में खिताब उठाने वाली पांचवीं टीम बन जाती।

विज्ञापन


दूसरी ओर, ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम खिताबी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाने से नहीं रोक सकी।

वेस्टइंडीज, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के पास यह मौका था कि अपने पहले ही फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन बन जाए लेकिन 5 अंक के जोर वाले इस मैच में उसे इन 5 कारणों ने चैंपियन टीम बनने का मौका नहीं दिया। कीवी टीम की हार के 5 प्रमुख कारण।
विज्ञापन


पहला कारण, न्यूजीलैंड की हार का मुख्य कारण कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का पहले ही ओवर में आउट हो जाना रहा। वह फाइनल से पहले टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे थे, लेकिन निर्णायक जंग में ही उनका बल्ला दगा दे गया और टीम संकट में घिर गई। हालांकि वह संभल कर खेलते और कुछ देर क्रीज पर टिकने के बाद बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते तो शायद यह परिणाम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा कारण, ब्रैडन मैकुलम के पहले ही ओवर में आउट होने जाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर खासा दबाव बन गया और बल्लेबाज इस दबाव से उबर ही नहीं सके। उन पर दबाव इस कदर था कि टीम के पहले 50 रन 16वें ओवर में बने। खराब शुरुआत के बाद धीमी शुरुआत ने टीम को खराब स्थिति में पहुंचा दिया।

तीसरा कारण, न्यूजीलैंड ने फाइनल से पहले अपने सभी मैच अपने घर में खेले थे जहां का मैदान बहुत बड़ा नहीं होता, वहां की बाउंड्री भी बेहद छोटी है और उन्हें बड़े शॉट लगाने में कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन जब टीम मेलबर्न के बड़े मैदान पर उतरी तो उसकी हालत खराब हो गई। बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में काफी दिक्कतें हुई।

चौथा कारण, खराब शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड को रॉस टेलर और ग्रैंट एलियट ने चौथे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी कर टीम को ठीक-ठाक स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन बैटिंग पावरप्ले में जब बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के मूड में आए तो उन्हें जेम्स फॉकनर ने 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट झटककर दोहरा झटका दे दिया। इस झटके के बाद कीवी टीम के शेष 7 विकेट महज 33 रनों के अंदर गिर गए और टीम 183 रन ही बना सकी।


पांचवां कारण, न्यूजीलैंड के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि बल्लेबाजों की नाकामी के बाद गेंदबाज भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि उन्हें दूसरे ही ओवर में ऐरोन फिंच का विकेट मिल गया लेकिन इसके बाद ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और मैट हेनरी के अलावा अनुभवी डेनिएल विटोरी भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके हालांकि उनके पास करने को भी बहुत कुछ नहीं था क्योंकि लक्ष्य बहुत छोटा था। साउदी ने 8 ओवर में 65 रन दे डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed