{"_id":"38438cbacf297c1303be3621e8d366e9","slug":"nz-clinch-3rd-test-series-in-straight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में 'हैट्रिक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में 'हैट्रिक'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीतकर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 254 रनों पर आउट करते हुए 53 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-1 से जीत ली।
कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी नई गेंद से किए गए तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर (12) का आखिरी विकेट लेकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत सौंप दी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम 308 रनों के लक्ष्य के सामने 82.2 ओवर में 254 रन बनाकर आल आउट हो गई।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने जमैका में पहला टेस्ट जीता था जबकि वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। वर्ष 2002 के बाद न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज में यह पहली सीरीज जीत है।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने दो टेस्टों की सीरीज 1-0 से कैरेबियाई धरती पर जीती थी।
मैच के आखिरी दिन 13.4 ओवर शेष रहते न्यूजीलैंड के हाथ आई यह सीरीज जीत कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इससे पहले मैकुलम की टीम ने अपनी धरती पर वेस्टइंडीज को 2-0 से और भारत को 1-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था।
वर्षा बाधित रहे निर्णायक टेस्ट में मेहमान टीम ने चौथे दिन ही मैच पर अपना शिकंजा कस किया। वेस्टइंडीज पर 307 रनों की बढ़त बना ली थी। लेकिन मैच के आखिरी दिन वर्षा बाधा की आशंका के मद्देनजर कप्तान मैकुलम ने 7 विकेट पर 331 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।
दूसरी पारी में 161 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले केन विलियम्सन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।