{"_id":"d455f692965efd8573b79decdba7e803","slug":"nz-a-put-control-in-2nd-unofficial-test-against-india-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 03 Sep 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने भी टीम को निराश किया।
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ‘ए’ ने स्टंप तक दो विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उसने महज 16 रन पर अपने दो विकेट उन्मुक्त चंद (4) और विजय जोल (2) के विकेट गंवा दिए।
खराब शुरुआत के बाद वीके जगदीश (नाबाद 40) और मनप्रीत जुनेजा (नाबाद 43) ने अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। बावजूद इसके भारत अभी भी 343 रन पीछे हैं और उसके पास अभी आठ विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
चार दिवसीय इस मैच में दो शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ‘ए’ ने पहली पारी में 437 रन बनाए थे।
मध्य क्रम के बाद किवी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। कल के नाबाद बल्लेबाजों डग ब्रेसवेल (96) और ईश सोढी (57) ने नौंवें विकेट के लिए 162 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को चार सौ के पार पहुंचा दिया। हालांकि ब्रेसवेल महज चार रन से अपने शतक से चूक गए।
विज्ञापन
भारत की ओर से मीडियम पेसर धवल कुलकर्णी ने तीन और जलज सक्सेना ने दो विकेट झटके।
दोनों टीमों के बीच पहला गैर आधिकारिक टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। किवी टीम ने पहले दिन आठ विकेट पर 300 रन बनाए थे।
इससे पहले मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसने सिर्फ 43 रन तक चार विकेट गंवा दिए।
लेकिन कोरी जे एंडरसन और एंटन डेवकिच ने पांचवें विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। एंडरसन ने 16 चौकों और दो छक्कों के साथ 100 जबकि डेवकिच ने 15 चौकों के साथ 115 रन की पारी खेली।