फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nuwan Kulasekara arrested after fatal road accident, released on bail

वनडे में नंबर वन रहे तेज गेंदबाज की गाड़ी से दुर्घटना, हुए गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Nuwan Kulasekara arrested after fatal road accident, released on bail
- फोटो : Getty

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की गाड़ी से हुई दुर्घटना में एक शख्स की मौत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए।

विज्ञापन


श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलासेकरा को सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ समय बाद स्थानीय पुलिस ने उनकी गलती नहीं मानते हुए जमानत पर उन्हें रिहा कर भी दिया।
विज्ञापन


कुलासेकरा पर सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की जान लेने का आरोप है, लेकिन दुर्घटना में गलती मोटरसाइकिल सवार की थी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुताबिक कुलासेकरा कैंडी से कोलंबो आ रहे थे। अचानक उलटी दिशा से एक मोटरसाइकिल सवार बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठा और कुलासेकरा की जीप से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना के बाद तेज गेंदबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। 34 वर्षीय कुलासेकरा को अगले कुछ के अंदर स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होना होगा। घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अपने गेंदबाज के समर्थन में ट्विटर पर पोस्ट किया और यह स्पष्ट किया कि इस घटना में उनकी गलती नहीं थी।

श्रीलंका के बेस्ट स्विंग गेंदबाज माने जाते हैं कुलासेकरा

Nuwan Kulasekara arrested after fatal road accident, released on bail
नुवान कुलासेकरा सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका टीम के लिए 21 टेस्ट मैच के अलावा 173 वनडे मैच खेले हैं अब तक। उन्होंने अपना पहला वनडे 2003 में खेला और इसके 2 साल बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया। साथ ही वह आईपीएल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में खेल चुके हैं।

इस साल के मध्य में यानी जून में उन्होंने सीमित ओवरों के मैच पर फोकस करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसी महीने उन्हें इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जगह शामिल किया गया था। रहमान काउंटी टीम के साथ देर से जुड़े थे।

उन्हें हाल के दिनों में श्रीलंका का बेस्ट स्विंग गेंदबाज माना जाता है, साथ ही वह वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज भी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed