{"_id":"bcbb6ad2-9d69-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-turn-to-spicy-strokes-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबी नहीं अब बारी मसालेदार स्ट्रोक्स की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किताबी नहीं अब बारी मसालेदार स्ट्रोक्स की
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट बदली तो प्रैक्टिस का अंदाज भी बदल गया। कवर ड्राइव, कट, स्क्वेयर ड्राइव जैसे किताबी शॉट अब खिलाड़ियों की प्राथमिकता से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
इन स्ट्रोकों की जगह अब मसालेदार दिल स्कूप, रिवर्स स्वीप और स्विच हिट ने ले ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी बृहस्पतिवार को जब फिरोजशाह कोटला पर अभ्यास के लिए उतरे तो उन्होंने टी-20 की पहचान बन चुके इन्हीं स्ट्रोकों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे हों या अशोक मीनारिया या फिर केविन कूपर, ब्रेड हॉज सभी एक से एक अनूठे शॉट खेलने की कोशिश में जुटे रहे, हालांकि इन सबके बीच अपनी तकनीक और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ का अंदाज बिल्कुल भी नहीं बदला।
विज्ञापन
दो सत्रों में कराए गए अभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी शेन वाटसन और शॉन टैट नहीं पहुंचे। टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार टैट के बृहस्पतिवार रात तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि वाटसन शनिवार को मैच से ठीक पहले पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि वाटसन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।