फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Now Pink Ball Test match will be in india

इस साल भारत में भी खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट, गुलाबी गेंद से होगा मैच

Fri, 22 Apr 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Now Pink Ball Test match will be in india
गुलाबी गेंद

टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों की घटती संख्या को देखते हुए बीसीसीआई ने इस साल दौरा करने वाली न्यूजीलैंड के साथ पहला दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ गुलाबी गेंद से एक दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलेंगे। इससे पहले दलीप ट्रॉफी को दिन-रात्रि टेस्ट मैच के ड्रेस रिहर्सल के रूप में लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई हेड क्वार्टर में संवाददाताओं से बातचीत में  ठाकुर ने कहा कि दलीप ट्रॉफी में यह देखा जाएगा कि कूकाबूरा की गुलाबी गेंद कृत्रिम रोशनी में भारतीय उपमहाद्वीप में कैसा बर्ताव करती है। उन्होंने कहा कि कई अन्य चीजों पर भी गौर करने की जरूरत है जैसे ओस का मुद्दा या स्पिनर भारतीय मैदानों पर गुलाबी गेंद से कैसी गेंदबाजी करते हैं। दलीप ट्रॉफी में प्रयोग से इस दिशा में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) आपरेशंस प्रमुख लिंडसे क्रोकर ने कहा है कि भारतीय टीम के खिलाफ पहले दिन-रात्रि टेस्ट से पहले कई चीजों पर गौर करने की जरूरत पड़ेगी। अभी कई चीजों पर विमर्श करना बाकी है।

क्रोकर ने कहा, "भारत दिन-रात्रि टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित है और वह इस विचार को लेकर काफी प्रतिबद्ध भी नजर आता है। हमारे लिए यह काफी उत्साहवर्द्धक होगा कि पहले एशियाई दिन-रात्रि टेस्ट का हिस्सा बने लेकिन अभी हमने उस पर उतना विचार नहीं किया है लेकिन हो सकता है न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड जोकि इस समय आईसीसी की कांफ्रेंस के लिए दुबई में हैं वह इस विचार को लेकर पूरी तरह अवगत हों। उनकी वहां बीसीसीआई प्रतिनिधि से मुलाकात हो सकती है पर दुबई रवाना होने से पहले डेविड से इस बारे में कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ था। कार्यक्रम तय करने से पहले चयनित स्टेडियम, फ्लडलाइट, मैदान की स्थिति और अभ्यास के लिए सुविधाओं पर विचार होना जरूरी है।"

दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलेंगे शीर्ष क्रिकेटर

Now Pink Ball Test match will be in india
virat kohli - फोटो : pti
यह भी उम्मीद है कि सभी प्रमुख खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेलकर गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल करेंगे और इस बारे में अपने अनुभव के बारे में बीसीसीआई को अवगत कराएंगे। भारत में टेस्ट मैचों के दौरान एसजी की गेंदों का इस्तेमाल होता है लेकिन इस टेस्ट मैच के लिए कूकाबूरा की गुलाबी गेंद प्रयोग में लाई जाएगी।

दिन-रात्रि टेस्ट क्रिकेट का पहली बार आयोजन पिछले साल एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। मैच तीन दिन में समाप्त हो गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से जीतने में सफल रहा था। पहले दो दिन 25 विकेट गिर गए थे।

अगली बार विदेश में हो सकती है आईपीएल

Now Pink Ball Test match will be in india

आईपीएल की संचालन परिषद इस बारे में विचार करेगी कि क्या 2017 में आईपीएल का आयोजन विदेश में हो सकता है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बताया कि संचालन परिषद भारत और विदेशों में मैदान की तलाश कर रही है। हमें मैदानों की उपलब्धता के बारे में देखना होगा।

आईपीएल का आयोजन चुनाव के कारण दो बार विदेश में हो चुका है। 2009 में लीग दक्षिण अफ्रीका और 2014 में पहले 15 दिन के लिए मैच संयुक्त अरब अमीरात में हुए थे। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इस बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं इसका पता इस बात से भी चलता है कि चार दिन पहले कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने ट्वीट किया था कि जल्द ही आईपीएल देश से बाहर खेली जा सकती है। आईपीएल अपनी शुरुआत से ही एक के बाद एक विवाद में फंसती रही है।

विभिन्न संस्थाओं द्वारा जनहित याचिका (पीआईएल) डाले जाने से भी कार्यक्रम पर असर पड़ा है। पीआईएल डाले जाने पर ही महाराष्ट्र उच्च न्यायालय ने 12 मैचों को जल संकट से पीड़ित महाराष्ट्र से स्थानातंरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed