{"_id":"4d228b570678659e2b0eecee04a75ab5","slug":"now-misbah-s-bank-accounts-frozen-in-pak-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक कप्तान मिस्बाह का बैंक खाता सील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक कप्तान मिस्बाह का बैंक खाता सील
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक भले ही अपने पुराने फॉर्म में नहीं दिख रहे हों लेकिन वह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अगले साल वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद उनके देश में कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर इस चयन की आलोचना कर रहे थे तो कई फैसले का समर्थन कर रहे थे।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से कुछ देर पहले मिस्बाह अचानक मैच से हट गए और उनकी जगह शाहिद अफरीदी को मैच का कप्तान बनाया गया, जिस कारण विवाद काफी गहरा गया था। हालांकि अब अफरीदी ने यू-टर्न लेते हुए वर्ल्ड कप तक मिस्बाह को टीम का कप्तान बनाए जाने का समर्थन कर दिया है।
कप्तानी का विवाद खत्म होने के बाद भी मिस्बाह के बुरे दिन खत्म नहीं हुए हैं। अब उनके ही देश में उनके एक बैंक खाते में फ्रीज कर दिया गया है।

एक और मुश्किल में फंसे मिस्बाह
कप्तानी विवाद के इतर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने कर चोरी और 39 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने पर उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए।
एफबीआर ने इन्हीं कारणों से पाकिस्तानी टेस्ट खिलाड़ी अजहर अली का खाता भी फ्रीज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मिस्बाहर के एक करीबी ने बताया कि वह एफबीआर के इस फैसले के खिलाफ चुनौती देंगे। दूसरी ओर, एफबीआर के प्रवक्ता ने कहा, "हमने मिस्बाह और अजहर अली के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं और हमारा लक्ष्य उनके बंद खाते से कर चोरी के पैसे उगाहने का है।"
उन्होंने कहा कि मिस्बाह पर एफबीआर का 39 लाख रुपए बकाया है जबकि अजहर अली को 15 लाख रुपए चुकाने हैं।

अफरीदी ने किया मिस्बाह का समर्थन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर चला आ रहा विवाद संभवतः खत्म हो गया है। आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम के कप्तान के रूप में मिस्बाह उल हक का समर्थन कर दिया है। अफरीदी ने कहा कि आगामी वर्ल्ड कप के लिए मिस्बाह बतौर पाकिस्तानी कप्तान 'सबसे बेहतरीन विकल्प' हैं।
अफरीदी का यह समर्थन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद उनके बयान पर बोर्ड की ओर से निराशा जाहिर करने के बाद आया। हाल ही में टी-20 टीम के कप्तान बनाए गए अफरीदी ने कहा, "मैं हमेशा से उनका समर्थन किया है। खासकर तब जब मैं उनके अंडर में खेला। पाकिस्तान टीम का कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
अफरीदी ने कहा, "मैंने पहले भी कई बार पाकिस्तान की अगुवाई करने का सम्मान हासिल किया है। मुझ पर विश्वास करें, यह कोई फूलों का सेज नहीं है, मिस्बाह समेत जिन-जिन लोगों ने पाक की अगुवाई की है वे इसके बारे में सजग रहते हैं।" साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर यह मेरा अंतिम बयान है।

अफरीदी के बयान से हुई थी गफलत
दुबई में तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के बाद कार्यवाहक कप्तान शाहिद अफरीदी ने यह कहकर विवाद फैला दिया था कि कप्तान के बारे में स्थिति में साफ होनी चाहिए। जब उनसे पूछा कहा गया कि क्या वह वर्ल्ड कप तक पाक टीम का कप्तान बने रहना चाहते हैं। तो इस पर उन्होंने कहा था, " मैं सोचता हूं कि कप्तान कौन हैं- मिस्बाह या मैं- हमें इसके बारे में पता होना चाहिए। अगर मैं वर्ल्ड कप तक के लिए कप्तान हूं तो मुझे इसके बारे में पता होना चाहिए।"
पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हुए विवाद के बाद कप्तान के बारे में निर्णय लेने का फैसला लिया था। इस मैच से कुछ समय पहले टीम के नियमित कप्तान मिस्बाह ने नहीं खेलने का फैसला लिया और टीम की कप्तानी शाहिद आफरीदी ने की। पाक यह सीरीज 0-3 से हारा।
सूत्रों के मुताबिक, ‘टेस्ट कप्तानी भी एक मुद्दा है। मिस्बाह उल हक की बयानबाजी के मद्देनजर अब टेस्ट टीम की कप्तानी भी एक मसला बन गई है। मिस्बाह खराब फॉर्म या अन्य कारणों से अपना आत्मविश्वास खो बैठे हैं।’